लाइव न्यूज़ :

मुझे मलाल है कि फिल्म 'दीवार' में काम नहीं कर पाया, 'शोले' भी सबसे पहले मुझे ही ऑफर की गई थी - शत्रुघ्न सिन्हा

By शिवेंद्र राय | Updated: February 19, 2023 17:08 IST

जब शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा गया कि क्या कोई फिल्म ऐसी है जिसका वह हिस्सा नहीं बन पाए और उन्हें इसका पछतावा है? इसके जवाब में उन्हेंने कहा, "मुझे मलाल है कि फिल्म 'दीवार' में काम नहीं कर पाया, जबकि ये फिल्म मेरे लिए ही लिखी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे'दीवार' में काम नहीं कर पाने का आज भी मलाल है- शत्रुघ्न सिन्हा इंडस्ट्री में किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं है - शत्रुघ्न सिन्हाफिल्म 'शोले' भी सबसे पहले मुझे ही ऑफर की गई थी - शत्रुघ्न सिन्हा

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा फिल्मों में अपनी गंभीर भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने फिल्मी करियर में करियर में कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं लेकिन उन्हें कुछ किरदार न निभा पाने और कुछ फिल्मों में काम न कर पाने का मलाल आज भी है। ये बात खुद शत्रुघ्न सिन्हा ने बताई है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने ये बात आजतक चैनल के कार्यक्रम में कही। जब शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा गया कि क्या कोई फिल्म ऐसी है जिसका वह हिस्सा नहीं बन पाए और उन्हें इसका पछतावा है? इसके जवाब में उन्हेंने कहा, "मुझे मलाल है कि फिल्म 'दीवार' में काम नहीं कर पाया, जबकि ये फिल्म मेरे लिए ही लिखी गई थी।  'दीवार' की स्क्रिप्ट सबसे पहले मेरे पास ही आई थी और लगभग 6 महीने तक ये स्क्रिप्ट मेरे पास ही थी।"

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे बताया कि  फिल्म 'शोले' भी सबसे पहले उन्हें ही ऑफर की गई थी, लेकिन उस दौरान उनके पास बहुत सारी फिल्में थीं और व्यस्त होने के कारण ये फिल्म बाद में अमिताभ बच्चन को ऑफर कर दी गई।

शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि उनके चेहरे पर एक दाग है जिसे वह अपने फिल्मी करियर के लिए अच्छा नहीं मानते थे और इसे हटाने के लिए सर्जरी कराने वाले थे। लेकिन देव आनंद ने उन्हें समझाया कि अगर तुम्हारा काम बढ़िया रहा तो यही दाग एक दिन तुम्हारी पहचान बन जाएगी। इसके बाद उन्होंने सर्जरी कराने का प्लान चेंज कर दिया।

फिल्म जगत में  दो स्टार्स के बीच ईगो क्लैश पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि हर अभिनेता की अपनी फैन फॉलोइंग होती है और  इसका स्टार्स पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है। जब हम समझदार होते हैं तब ईगो जैसी चीजों पर फर्क पड़ना बंद हो जाता है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि इंडस्ट्री में उनकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं है।

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हाअमिताभ बच्चनबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!