लाइव न्यूज़ :

शत्रुघ्न सिन्हा ने आर्यन खान केस और नशे के खतरे पर बॉलीवुड को दी नसीहत, बोले फक्र है कि मेरे बच्चे इससे दूर

By वैशाली कुमारी | Updated: November 1, 2021 21:38 IST

बॉलीवुड में चल रहे ड्रग्स के कारोबार और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी ने दूसरे पैरेंट्स को चिंतित कर दिया है। इस मामले में पहली बार शत्रुघ्न सिन्हा ने खुलकर अपनी बात रखी है।

Open in App

बॉलीवुड में चल रहे ड्रग्स के कारोबार और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी ने दूसरे पैरेंट्स को चिंतित कर दिया है। इस मामले में पहली बार शत्रुघ्न सिन्हा ने खुलकर अपनी बात रखी है। शत्रुघ्न सिन्हा कहा कि उनके बच्चे, बेटी सोनाक्षी सिन्हा और बेटे लव सिन्हा और कुश सिन्हा में ड्रग्स जैसी बुराई नहीं है। 

महीने की शुरुआत में शत्रुघ्न सिन्हा ने आर्यन को एनसीबी ( नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के तरीके पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी या तो मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए की गई थी या शाहरुख के साथ समझौता करने के लिए की गई थी।

एक राष्ट्रीय टीवी चैनल से बात करते हुए जब शत्रुघ्न से यह  पूछा गया , कि क्या मशहूर हस्तियों के लिए अपने बच्चों को व्यस्त कार्यक्रम के बीच सही दिशा में मार्गदर्शन करना चुनौतीपूर्ण होता है, ऐसे में शत्रुघ्न ने कहा “चुनौती हो या न हो, ऐसा जरूर होना चाहिए। मेरा शुरू से मानना है, मैं हमेशा किसी भी तरीके के नशे के खिलाफ हूं। मै तंबाकू विरोधी अभियान करता हूं। मैं कहता हूं, 'ड्रग्स को ना कहें और तंबाकू से दूर रहें। मैं जो उपदेश देता हूं उसका अभ्यास करता हूं। हम सबको तम्बाकू और नशीले पदार्थों से दूर रहना चाहिए।

आज मै इस मामले में खुद को बहुत भाग्यशाली समझता हूं कि मेरे बच्चे लव कुश और बेटी सोनाक्षी इन सबसे दूर है, मुझे फक्र है अपने बच्चों की परवरिश पर। मुझे ये कहने में कोई समस्या नहीं की हां मेरे बच्चे इन सबसे बहुत दुर है। मैंने उन्हें इसका सेवन तो दूर उन्हें ऐसे किसी मामले में बात करते भी नहीं सुना।     

शत्रुघ्न ने कहा कि अन्य माता-पिता को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनके बच्चे अकेले तो नहीं हैं, गलत संगत में पड़ रहे हैं या गलतियाँ नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बच्चों के साथ कम से कम एक भोजन तो करना ही चाहिए।

अब ऐसे में जब पूरा बॉलीवुड नशे कि गिरफ्त में है तो शत्रुघ्न सिन्हा की ये बातें हर माता पिता के लिए जरूरी हो जाती है, ख़ासतौर से बॉलीवुड के लिए तक बेहद जरूरी।

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हासोनाक्षी सिन्हाबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?