लाइव न्यूज़ :

पायल रोहतगी की गिरफ्तारी पर बोले शशि थरूर, लिखा-उन्हें गिरफ्तार करना... उनकी टिप्पणी झूठी और घटिया

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 16, 2019 12:01 IST

पायल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करती रहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे शशि ने पायल के गिरफ्तार होने पर ट्वीट किया है।पायल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता शशि ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

एक्ट्रेस पायल रोहतगी को हाल ही में गिरफ्तार कर लिया गया। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के पिता मोतीलाल नेहरू पर अभद्र टिप्पणी करने पर राजस्थान पुलिस ने एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया। ऐसे में पायल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता शशि ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पायल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में पायल ने एक विवादित टिप्पणी की जिससे वह हिरासत में ले ली गईं।  वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से कई विवादों में आ चुकी हैं। शशि ने पायल के गिरफ्तार होने पर ट्वीट किया है।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि इसमें संदेह नहीं कि उनकी टिप्पणी झूठी और घटिया है...लेकिन उन्हें गिरफ्तार करना समझदारी नहीं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब है कि बिना पुलिस हस्तक्षेप के उन्हें बेवकूफाना बातें करने देना...उन्हें रिहा कर देना चाहिए।

पायल रोहतगी की टीम ने ट्विटर पर खुद बताया है कि, मॉडल को राजस्थान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। ट्वीट में कहा गया है, गूगल से सूचना लेकर मैंने एक वीडियो मोतीलाल नेहरू पर बनाई थी। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मजाक है।

 पायल ने अपने विरुद्ध बूंदी के सदर थाने में आईटी एक्ट व अन्य धाराओं में दर्ज प्रकरण को लेकर स्थानीय डीजे कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है।

टॅग्स :शशि थरूरपायल रोहतगी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतकेरल विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?, शशि थरूर ने कहा-निर्वाचित विधायकों ही बने सीएम, भाजपा खाता खोल बहुत?

कारोबारएआई शिखर सम्मेलनः राहुल गांधी ने कहा-तमाशा?, शशि थरूर बोले-बेहद शानदार, कहा-बड़े आयोजन में ‘‘कुछ छोटी-मोटी गड़बड़ियां’’ हो सकती...

भारतपीएम नरेंद्र मोदी से तारीफ सुनकर गदगद हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?