लाइव न्यूज़ :

शम्मी कपूर बर्थडे स्पेशल: इंडिया में इंटरनेट लेकर आए थे शम्मी कपूर, लोगों को उस वक्त नहीं थी जानकारी

By मेघना वर्मा | Updated: October 20, 2018 13:09 IST

Shammi Kapoor birth anniversary: शम्मी कपूर को बचपन से ही शौकीन से बुलाया जाता है इसका कारण ये है कि वो क्लास 6 से ही ब्रैंडेड कपड़ों के शौकीन थे और उन्हें सिगरेट पीने का शौक भी था।

Open in App

अपने एनर्जेटिक अंदाज और चार्मिंग लुक के साथ बेहतरीन एक्टिंग के लिए फेमस शम्मी कपूर की 21 अक्टूबर को 87वीं बर्थ एनीवर्सिरी है। अपने अंदाज और अभिनय से लोगों के दिलों पर सदियों तक राज करने वाले कपूर खानदान के शम्मी कपूर अपने डांस मूव्स के लिए भी जाने जाते हैं। सिर्फ इंडिया ही नहीं विदेशों में भी शम्मी कपूर के गानों, एक्टिंग और उनकी एनर्जी के लोग दीवाने हैं। 

इस रोमांटिक हीरों का नाम आज भी जब लिया जाता है तो उनका सबसे फेमस गाना, चाहे मुझे कोई जंगली कहे...सबसे पहले दिमाग में आता है। सिर्फ यही नहीं उनकी फिल्म तीसरी मंजिल, तुमसा नहीं देखा, एन इवनिंग इन पेरिस और कश्मीर की कली जैसी फिल्मों के लिए भी उन्हें सराहा जाता रहा है। 

वैसे तो उनकी जिंगदी से जुड़े बहुत से राज हैं मगर शायद कम ही लोग जानते हैं कि शम्मी कपूर, देश में इंटरनेट आने से पहले ही इंटरनेट चलाने लगे थे। क्या है पूरा मसला आइए हम बताते हैं आपको और साथ ही बताएंगे शम्मी कपूर की जिंदगी से जुड़े कुछ राज। 

हो गए थे इंटरनेट के आदि

शम्मी कपूर का जन्म 21 अक्टूबर 1931 में हुआ था। लेजेंड पृथ्वीराज कपूर के बेटे शम्मी कपूर को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। एक और शौक था शम्मी कपूर को और वो था इंटरनेट का। हिन्दूस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक शम्मी कपूर ने अपने एक बयान में कहा था कि " मैंने भारत में सबसे पहले इंटरनेट का यूज किया था।" उन्होंने बताया कि 1995 में जिस समय भारत में वीएसएनएल आया उससे पहले से ही वह इंटरनेट के आदि हो चुके थे। उन्होंने कहा कि उनके पास उस समय एप्पल हैंडसेट था जिसमें मुझे इ-वर्ल्ड की सुविधा मिली थी। ब्रिटिश टेलीकॉम ने उन्हें वीएसएनल के थ्रू ये दिया था। मगर उस समय तक भारत में इंटरनेट नहीं था। उन्होंने कहा मैंने पहले ही सब देख लिया था। 

शम्मी कपूर की जिंदगी से जुड़े और भी बहुत से राज हैं जिन्हें आपको जरूर जानना चाहिए... 

50 रूपए महीने पर किया था काम

शम्मी कपूर ने अपना बचपन कोलकाता के पेशावर में बिताया था। इसके बाद उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरूआत जूनियर आर्टिस्ट की तरह 1948 में की थी। जिसके लिए उन्हें 50 रूपए प्रति महीने की सैलिरी मिलती थी। फिल्मी करियर में उन्हें पहली फिल्म मिली 1953 में आयी जीवन ज्योती से। 

मुमताज ने ठुकरा दिया था प्रपोजल

बताया जाता है कि शम्मी कपूर को इजीप्ट की बेली डांसर नादिया जमाल से प्यार कर बैठे थे। उनकी मुलाकात श्रीलंका में वेकेशन के दौरान हुई थी। मगर उनके रिश्ते कुछ खास नहीं रहे और उनका ब्रेकअप हो गया।

एक इंटरव्यू में मुमताज ने बताया कि वह उस समय 18 साल की थीं जब शम्मी कपूर ने उन्हें प्रपोज किया था और शादी करके सेटल होने के लिए कहा था। मगर मुमताज उस समय शादी नहीं करना चाहती थी। इसलिए उन्होंने शम्मी कपूर को मना कर दिया था। 

नहीं पसंद था गाना चाहे मुझे कोई जंगली कहे

24 अगस्त 1955 को उन्होंने गीता बाली से मंदिर में शादी कर ली। चार महीने के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने घरवालों की मंजूरी से शादी कर ली। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि उनका सबसे फेमस गाना चाहे मुझे कोई जंगली कहे, खुद शम्मी कपूर को नहीं पसंद था। इसी गाने के दौरान शम्मी कपूर के दोनों पैरों के घुटनों पर बुरी तरह चोट लग गई थी। 14 अगस्त 2011 को एक्टिंग और एनर्जी को ये बादशाह हम सभी को छोड़कर चला गया। 

 

टॅग्स :शम्मी कपूरबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?