लाइव न्यूज़ :

लानत है तुमपर, नाम बदल लो अपना; दिवाली पर पूजा कर ट्रोल हुए फरहान अख्तर, पोस्ट पर आए ऐसे कमेंट्स

By अनिल शर्मा | Updated: November 5, 2021 15:51 IST

फरहान अख्तर ने धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्रम पर साझा की। इसके बाद से ही वे ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं

Open in App
ठळक मुद्देधनतेरस की दिन फरहान अख्तर ने लक्ष्मी गणेश की पूजा कीपूजा की तस्वीर उन्होंने इस्टाग्राम पर साझा की है फरहान को मुस्लिम होकर हिंदू देवी-देवता की पूजा करने को लेकर ट्रोल किया जा रहा है

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर को दिवाली पूजा करने को लेकर काफी ट्रोल किया जा रहा है। फरहान ने धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्रम पर साझा की। फिर क्या था, कुछ ने जहां उनको लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते देख खुश हुए। भारत की संस्कृति की दुहाई दी तो कुछ ने उनके मुसलमान होने और हिंदू देवी-देवताओं की पूजा करने को लेकर निशाने पर लिया। 

तस्वीर में फरहान माथे पर टीका लगाए नजर आए। उनके साथ पूजा पर अन्य लोग भी बैठे थे। इसी तस्वीर को उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की। इसके बाद पोस्ट पर यूजर्स दो खेमे में बंट गए। कुछ ने पोस्ट के कमेंट में लिखा कि यही तो भारत है। उन्होंने भारतीय संस्कृति का जिक्र किया। वहीं कुछ ने उनको लानतें भेंजी। 

एक यूजर ने लिखा- लानत है तुम पर भाई। नाम चेंज कर लो अपना। नाम का तौहीन मत करो।  वहीं एक ने लिखा- दिल खुश हो गया ये देखकर कि आपने भी लक्ष्मी गणेश की पूजा की। एक ने कहा यही तो भारत है जहां हर धर्म एक समान है। इसके साथ एक ने लिखा- जब तुम्हे लगेगा कि तुम्हारे पूर्वज हिंदू थे।

वहीं एक ने लिखा कि तुम्हारे नास्तिकता का क्या हुआ? एक अन्य यूजर ने सारा अली खान का जिक्र करते हुए लिखा- अभी सारा अली खान का गदर थमा नहीं कि फरहान अख्तर ने इस्लाम को खतरे में लाकर रख दिया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सारा अली खान भी केदारनाथ में पूजा करने को लेकर कट्टरपंथियों के निशाने पर थीं। 

एक यूजर ने फरहान पर निशाना साधते हुए लिखा कि मुस्लिम लोग भी ऐसा करते हैं क्या? तुम बस नाम के मुसलमान हो। एक ने लिखा- उनकी मां हिंदू हैं। उन्हें स्लाम का अभ्यास ही क्यों करना चाहिए?

टॅग्स :फरहान अख़्तरदिवालीबॉलीवुड इंस्टा तड़का
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने लंदन में प्रतिष्ठित बाफ्टा पुरस्कार जीता?, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने मारी बाजी?

भारतयूनेस्को विरासत में भारत का सांस्कृतिक आलोक

भारतविश्व धरोहर दीपावली?, यूनेस्को में गूंजे ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’, पीएम मोदी और सीएम योगी ने क्या कहा?, देखिए तस्वीरें और वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: दिवाली स्टंट शो के लिए आदमी ने अपने शरीर पर पटाखे बांधकर फोड़े, यूजर ने कहा, 'ये रोटी के लिए है, रील के लिए नहीं'

कारोबारदिवाली पर रिकॉर्ड 6.05 लाख करोड़ रुपये की बिक्री, कैट ने कहा- टूटे रिकॉर्ड, लोगों ने खरीदे स्वदेशी समान 

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?