लाइव न्यूज़ :

लता मंगेशकर की वजह से शक्ति कपूर को पिता से मिली थी माफी, शिवांगी संग भागकर की थी शादी

By अनिल शर्मा | Updated: February 14, 2022 12:36 IST

शक्ति कपूर ने खुलासा किया कि शिवांगी का परिवार उनकी शादी के लिए राजी नहीं था, इसलिए वे अपने घरों से भाग गए और शादी के बंधन में बंध गए लेकिन बाद में उनके पिता ने उन्हें माफ कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे शक्ति कपूर की पत्नी शिवांगी कोल्हापुरी दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की पोती हैंशक्ति कपूर ने शिवांगी से भागकर शादी की थी जिससे उनके पिता बहुत नाराज हुआ थेशक्ति कपूर के पिता को जब मालूम हुआ कि शिवांगी लताजी की पोती है, तुरंत बेटे को माफी दे दी

मुंबईः शक्ति कपूर ने खुलासा किया है कि उन्होंने पत्नी शिवांगी से भागकर शादी की थी। पिता इससे काफी नाराज हुए थे। हालांकि लता मंगेशकर की वजह से पिता ने शक्ति कपूर को माफ कर दिया। शक्ति कपूर की पत्नी शिवांगी कोल्हापुरी दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की पोती हैं।

आजतक को दिए अपने एक हालिया साक्षात्कार में शक्ति ने खुलासा किया कि शिवांगी का परिवार उनकी शादी के लिए राजी नहीं था, इसलिए वे अपने घरों से भाग गए और शादी के बंधन में बंध गए लेकिन बाद में उनके पिता ने उन्हें माफ कर दिया। बकौल शक्ति कपूर “शिवांगी का परिवार हमारे रिश्ते के लिए राजी नहीं था, इसलिए हम भाग गए और शादी कर ली। दिल्ली में मेरे पिता सिकंदरलाल कपूर को इसके बारे में पता चला, उन्होंने मुझसे बात नहीं करने का फैसला किया। मेरी मां ने उन्हें एक बार लड़की से मिलने के लिए कहा। जैसे ही उन्होंने शिवांगी को देखा, जो मुझसे 10-12 साल छोटी है,  कहा, वह बड़ी प्यारी बच्ची है (उन्होंने कहा कि वह वास्तव में अच्छी है)।

शक्ति कपूर ने  बताया कि शिवांगी ने जैसे ही दो पंक्तियाँ गाईं, मेरे पिता खड़े हो गए और पूछा कि वह इतना अच्छा कैसे गाती है। मैंने कहा लता जी इसकी पहली कजिन हैं। उन्होंने खड़े होकर कहा 'तेरी सब गलतियां माफ। क्योंकि आपने इतने बड़े परिवार में शादी की है।' शक्ति कपूर ने बताया इसके बाद पिता ने शिवांगी से लताजी के गाने गाने को कहा, यह कहते हुए कि वह उनके बड़े प्रशंसक हैं। जैसे ही शिवांगी ने गाया, वह भावुक हो गए।

टॅग्स :शक्ति कपूरलता मंगेशकरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम