लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान पर लड़की ने लगाया आरोप-‘मेरी जिंदगी तबाह करके रख दी’, बताई पूरी दास्तान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 19, 2018 14:00 IST

अपनी फिल्‍मों में रोमांस का हर नया अवतार दिखाने वाले शाहरुख ने ही एक कपल की जिंदगी 'बर्बाद' कर दी है। हाल ही में एक लड़की ने शाहरुख खान को लेकर इंस्टाग्राम पर एक खुलासा किया है।

Open in App

बॉलीवुड में रोमास का बादशाह केवल एक को ही कहा जाता है वह है शाहरुख खान।  शाहरुख ने अपने फिल्‍मों में इश्क को कुछ ऐसे पेश किया कि 90 के दशक के बच्‍चों के लिए तो परफेक्‍ट प्‍यार की परिभाषा ही उनकी फिल्‍मों से निकलती है। लेकिन अपनी फिल्‍मों में रोमांस का हर नया अवतार दिखाने वाले शाहरुख ने ही एक कपल की जिंदगी 'बर्बाद' कर दी है। हाल ही में एक लड़की ने शाहरुख खान को लेकर इंस्टाग्राम पर एक खुलासा किया है।

दरअसल officialhumansofbombay नाम के इस इंस्टाग्राम एकाउंट पर लोग अपनी बातें शेयर करते हैं और अपनी जिंदगी से जुड़े राज साझां करते हैं। ऐसे में एक लड़की ने इस पर हाल ही में अपनी प्रेम कहानी लिखी है और शाहरुख खान को अपनी जिंदगी तबाह करने का दोषी ठहराया है। लेकिन शाहरुख खान इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं बल्कि उनकी फिल्मों का राज इसके लिए जिम्मेदार है जो इतना रोमांटिक है कि हर लड़की उसका जैसा प्रेमी और प्रपोजल चाहती है।

जानें क्या लिखा है

पेज पर शेयर की गई इस कहानी में एक लड़की ने अपनी पेश करते हुए लिखा कि कैसे रोमांटिक फिल्‍मों ( जिनमें ज्‍यादातर फिल्‍में शाहरुख खान की ही थीं) ने उसके लिए प्‍यार की एक अलग ही तस्‍वीर तैयार की और यह लड़की फिल्‍मों के रुहानी प्‍यार को ही असली प्‍यार मानने लगी। शाहरुख खान ने मेरी जिंदगी तबाह करके रख दी! जब से मैं छोटी बच्ची थी, हमेशा परफेक्ट मैन से 'परफेक्ट प्रपोजल' के ख्वाब देखती थी।

 बैकग्राउंड में वॉयलिन बज रहा होता था, वह मेरी तरफ धीरे-धीरे कदम बढ़ाता था, हवा से मेरे बाल उड़ रहे होते थे, वह घुटनों के बल झुकता और मुझे अंगूठी पहनाता, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। बल्कि हुआ इसके उलट, हंगामा हो गया और मैं अपने बंगाली माता-पिता को पंजाबी बनिया से शादी कराने के लिए मना रही थी! हम लोग तीन साल से डेट कर रहे थे, लेकिन हमारा अधिकतर समय दोनों परिवारों को साथ लाने में ही गुजरा। रिलेशनशिप के दौरान एक समय तो ऐसा लगा हम लोगों की जल्दी शादी हो जाएगी- इसलिए उसने मुझे ‘प्रपोजल’ से सरप्राइज देने की कोशिश तक नहीं की।

लड़की ने अपनी पोस्‍ट के जरिए बताया है कि कैसे शादी के बाद उन्‍होंने खुद को न मिले फिल्‍मी प्रपोजल का सपना पूरा करने के लिए अपने पति को एक सरप्राइज देने की सोची और एक फिल्‍मी प्रपोजल अपने पति के लिए प्‍लान किया।

 मैंने कहा,आशीष अग्रवाल- मैं अपनी बाकी की सारी जिंदगी तुम्हारे साथ हंसते, रोते और लड़ते हुए गुजारना चाहती हूं, क्या तुम मुझसे शादी करोगे? उसने मेरी ओर देखा और बाहों में भर लिया और फुसफुसाया- उम्मीद करता हूं हमारे बच्चे इस तरह के फिल्मी नहीं होंगे। फिलहाल इस लड़की का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

टॅग्स :शाहरुख खानइंस्टाग्रामबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

भारतAAP छोड़ने के 24 घंटे के भीतर राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'