लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान के दोस्त ने किया था गौरी को इस गाने पर डांस के लिए अप्रोच, शरमा रहे थे किंग खान

By मेघना वर्मा | Updated: November 1, 2018 13:56 IST

Shahrukh Khan birthday Special, Gauri Shahrukh khan Love story Interesting facts:शाहरुख खान ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वो पार्टी थोड़ी टिपिकल पार्टी जैसी थी। एक साइड लड़के बैठे थे एक साइड लड़कियां।

Open in App

बॉलीवुड के बादशाह, रोमांस के किंग शाहरुख खान को किसी पहचान की जरूरत नहीं। बॉलीवुड में 25 साल से बॉलीवुड को बेहतरीन फिल्म देने वाले किंग खान का 2 नवंबर को जन्मदिन है। सिर्फ रील नहीं रियल लाइफ में भी शाहरुख अपने प्यार को लेकर काफी सीरियस हैं। बॉलीवुड में बादशाह शाहरुख खान और गौरी खान की जोड़ी बेस्ट जोड़ियों में गिनी जाती है लेकिन क्या आपको पता है जब किंग खान सबसे पहले गौरी से मिले थे तो क्या हुआ था। आइए हम बताते हैं आपको। 

कॉलेज पार्टी में हुई थी पहली मुलाकात

1984 में शाहरुख खान की गौरी से पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। जहां शाहरुख खान गौरी को देखते ही पहली नजर में अपना दिल दे बैठे थे। पंचशील कल्ब में चल रही इस पार्टी में ही शाहरुख गौरी से बात तो करना चाहते थे मगर उन्हें शरम भी आ रही थी। इस बात का खुलासा शाहरुख ने खुद किया। राजीव मसंद एक चैट शो में शाहरुख ने बताया कि उस पार्टी में उन्होंने पहली बार गौरी को देखा मगर उनसे बात करने की हिम्मत नहीं हुई। 

शाहरुख के दोस्त ने किया था गौरी को डांस के लिए प्रपोज

शाहरुख खान ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वो पार्टी थोड़ी टिपिकल पार्टी जैसी थी। एक साइड लड़के बैठे थे एक साइड लड़कियां। किंग खान, गौरी के साथ डांस करना चाहते थे मगर उनको इतनी शरम आ रही थी कि वो गौरी से डांस करने को पूछ नहीं पाए। इस बात का अंदाजा उनके एक दोस्त को लग गया था। इसके बाद उस दोस्त ने गौरी को शाहरुख के साथ डांस करने के लिए पूछा था। 

पार्टी में बज रहा था अंग्रेजी गाना

शाहरुख ने बताया कि उन दिनों पार्टीज में ऐसे अंग्रेजी गाना बजते थे। उस दिन पार्टी में भी हू इज गौइंग टू ड्राइव यू होम और लास्ट क्रिसमस आई गेव यू माई हार्ट जैसा गाना बज रहा था। जिसके बाद शाहरुख को गौरी के साथ फुट लूज डांस करने का मन कर रहा था। दोस्त के गौरी को अप्रोच करने के बाद गौरी शाहरुख के साथ डांस करने को राजी हो गई और बस यही से शुरू हुई गौरी और शाहरुख की खूबसूरत लव स्टोरी। 

शाहरुख और गौरी दोनों ही बॉलीवुड के ऐसे कपल हैं जिन्होंने साथ में अपनी जिंदगी के अच्छे-बुरे सभी साल बिताए हैं। शाहरुख और गौरी स्कूल के समय से एक दूसरे से प्यार करते थे और कई सालों के अफेयर के बाद दोनों ने अपने प्यार के बारे में अपने घरवालों को बताया।

हालांकि पहले शाहरुख खान के मुस्लिम होने की वजह से गौरी के घरवालों ने मना कर दिया लेकिन बाद में उनके प्यार के आगे आखिरकार घरवालों को झुकना पड़ा और  25 अक्टूबर 1991 में हिन्दू रीति-रिवाजों से दोनों की शादी हो गयी।

टॅग्स :शाहरुख खानगौरी खानबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?