लाइव न्यूज़ :

IPL 2021: KKR की हार से निराश हुए शाहरुख खान, फैंस से भी मांगी माफी, कहा....

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 14, 2021 10:50 IST

आईपीएल 2021 के छठे मैच में केकेआर ने जीता हुआ मैच गंवा दिया। मुंबई इंडियंस ने इस मैच में बाजी मार ली। मैच में हार से निराश होकर केकेआर के मालिक शाहरुख खान ने फैंस से माफी मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएल-2021 में मंगलवार को खेले गए मैच में केकेआर को मिली हारमुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार से निराश होकर शाहरुख खान ने फैंस से मांगी माफीकोलकाता नाइट राइडर्स ने आखिरी ओवर में खराब प्रदर्शन से मैच को गंवाया

चेन्नई : हाल ही में आईपीएल 2021 की शुरुआत हुई है। अभी तक आईपीएल में कुल 5 मैच खेले गए है और सभी मैचों के नतीजे दर्शकों को रोमांचित करने वाले थे। मंगलवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक ऐसा ही रोमांचक मुकाबला खेला गया, जहां आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस ने  केकेआर को 10 रनों से हारा दिया। इस हार की निराशा को एक्टर और केकेआर के मालिक शाहरुख खान भी नहीं छिपा सके। 

केकेआर की हार पर शाहरुख खान ने फैंस से मांगी माफी 

वैसे तो शाहरुख खान हमेशा अपनी टीम को और फैंस को प्रोत्साहित करने के लिए ट्वीट करते हैं लेकिन अपनी टीम के प्रदर्शन से अभिनेता शाहरूख खान भी निराश हो गए। उन्होंने ट्वीट कर अपने सभी फैंस से माफी मांगी । शाहरुख ने लिखा, 'केकआर का बेहद निराशाजनक प्रदर्शन, हम सभी फैंस से माफी मांगते हैं ।'

केकेआर ने शुरुआत की थी अच्छी

केकेआर ने मैच की शुरुआत काफी अच्छी की थी । स्पिनरों ने शुरू से मुंबई को बांधे रखा और आखिरी ओवरों में तेज गेंदबाजों ने मुंबई को कोई बड़ा स्कोर बनाने से रोक लिया।

इसके अलावा केकेआर के ओपनरों ने भी लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की थी लेकिन केकेआर को आखिरी 30 गेंदों पर केवल 31 रनों की जरूरत थी और सबसे बड़ी बात ये थे कि टीम के 7 विकेट बचे हुए थे। इसके बावजूद दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसल जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी केकेआर को जीता न सके और टीम को हार का सामना करना पड़ा।  

टॅग्स :शाहरुख़ खानआईपीएल 2021कोलकाता नाइट राइडर्समुंबई इंडियंसइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव