लाइव न्यूज़ :

आमिर खान की इस फिल्म को रिजेक्ट कर के पछता रहे हैं शाहिद कपूर

By मेघना वर्मा | Updated: June 11, 2019 16:06 IST

शाहिद कपूर आखिरी बार बत्ती गुल मीटर चालू में दिखाई दिए थे। जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर भी थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की। वहीं शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म कबीर सिंह से लोगों को काफी उम्मीद है।

Open in App

शाहिद कपूर जल्द ही कबीर सिंह फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। शाहिद के लुक हो या उनका डायलॉग डिलवरी इस फिल्म के ट्रेलर से ही लोग शाहिद की कबीर सिंह को देखने का मन बना चुके हैं। वहीं शाहिद अपने कैरेक्टर को निभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते जमकर मेहनत करते हैं। शाहिद कपूर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं मगर एक्टर को फिर भी कुछ फिल्मों को ना कर पाने का मलाल है।

कमीने, जब वी मेट और उड़ता पंजाब जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले शाहिद कपूर ने रिसेंटली एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कुछ फिल्मों को छोड़ दिया जिसका अफसोस उन्हें हमेशा रहेगा। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो शाहिद कपूर ने बताया कि आमिर खान की फिल्म रंग दे बसंती में करण सिंघानिया का रोल उन्हें ऑफर हुआ था। जिसे उस टाइम उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था। 

रंग दे बसंती में आमिर खान के अलावा कुनाल कपूर, शरमन जोशी, सोहा अली खान, अतुल कुलकर्णी और  आर माधवन जैसे कलाकार थे। रंग दे बसंती बॉलीवुड की कुछ कल्ट फिल्मों में से एक हैं। जिन्हें कई अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर आखिरी बार बत्ती गुल मीटर चालू में दिखाई दिए थे। जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर भी थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की। वहीं शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म कबीर सिंह से लोगों को काफी उम्मीद है।

टॅग्स :शाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस