लाइव न्यूज़ :

1971 के बाद बांग्लादेश में रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म होगी पठान, सामने आई नई तारीख

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 5, 2023 15:01 IST

बांग्लादेश के दर्शकों को अब शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की पठान बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख खान की फिल्म पठान अब जल्द ही बांग्लादेश में रिलीज होने वाली है।यह पहले 24 फरवरी को रिलीज होने वाली थी।फिल्म अब 12 मई को बांग्लादेशी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ढाका: शाहरुख खान की फिल्म पठान अब जल्द ही बांग्लादेश में रिलीज होने वाली है। यह पहले 24 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। हालाँकि, अब इसे नई रिलीज डेट मिल गयी है। यही नहीं, पठान बांग्लादेश में रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म है। बांग्लादेश के दर्शकों को अब शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की पठान बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। फिल्म अब 12 मई को बांग्लादेशी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

YRF के नेल्सन डिसूजा ने बांग्लादेश में फिल्म की रिलीज के बारे में कहा, "सिनेमा हमेशा देशों, जातियों और संस्कृतियों के बीच एक जोड़ने वाली शक्ति रहा है। यह सीमाओं को पार करता है, लोगों को प्रेरित करता है और लोगों को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हम अविश्वसनीय रूप से रोमांचित हैं कि दुनिया भर में ऐतिहासिक व्यवसाय करने वाली पठान को अब बांग्लादेश में दर्शकों का मनोरंजन करने का मौका मिलेगा!"

उन्होंने कहा, "पठान 1971 के बाद बांग्लादेश में रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है और हम अधिकारियों को उनके फैसले के लिए धन्यवाद देते हैं। हमने पिछले कुछ वर्षों में सीखा है कि शाहरुख की बांग्लादेश में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और हमें लगता है कि पठान शाहरुख और हिंदी सिनेमा की पहली परफेक्ट फिल्म है जो देश में रिलीज हुई है और भारतीय संस्कृति और सिनेमा का पूरी तरह से प्रतिनिधित्व करती है।"

टॅग्स :शाहरुख खानबांग्लादेशदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस