लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन खत्म होने के बाद जीवन को सही दिशा में ले जाने की जरूरत, फैन के सवाल पर शाहरुख खान का जवाब

By भाषा | Updated: April 20, 2020 20:25 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन लगाया था, जो कि 14 अप्रैल तक था लेकिन बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने इसे तीन मई तक बढ़ा दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे किंग खान ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ चर्चा में लॉकडाउन के बाद की दुनिया के बारे में सवाल पूछे जाने पर जवाब दिया।एक फैन ने शाहरुख से स्मोकिंग छोड़ने के लिए मदद मांगी।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने सोमवार को कहा कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद आत्मावलोकन कर जीवन की दिशा तय करनी होगी । कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन लगाया था, जो कि 14 अप्रैल तक था लेकिन बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने इसे तीन मई तक बढ़ा दिया। किंग खान ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ चर्चा में लॉकडाउन के बाद की दुनिया के बारे में सवाल पूछे जाने पर कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि हम सभी को ठहरकर चिंतन करना होगा कि जीवन को किस दिशा में ले जाना है ।’’

इस दौरान कुछ सीखने के सवाल पर शाहरुख ने एक बार फिर कहा कि हम सभी को थोड़ा थमने की जरूरत है। अगली फिल्म में राजकुमार हिरानी, एटली या सिद्धार्थ आनंद में से किस निर्देशक के साथ काम करने के सवाल पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में ही सही लेकिन हिरानी के साथ काम करने की ओर इशारा किया। खान ने कहा, ‘‘ राजू अपना सा लगता है ..... नहीं?’’ 

वहीं एक फैन ने शाहरुख से स्मोकिंग छोड़ने के लिए मदद मांगी। इस पर शाहरुख ने बिना देर किए उसे रिप्लाई किया। फैन ने पूछा, स्मोकिंग छोड़ने के लिए कुछ सलाह दीजिए, बहुत ट्राई कर रहा हूं। फैन के इस सवाल पर शाहरुख ने कहा, मेरे दोस्त आप गलत जगह जवाब ढूंढ रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनशाहरुख़ खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच