भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 106750 हो गये हैं। साथ ही देश में अब तक कोरोना से 3303 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस संबंध में बुधवार सुबह ताजा अपडेट दिया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 61149 है जबकि 42297 मरीज ठीक/डिस्चार्ज भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में ही 5611 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इसी अवधि में 140 लोगों की मौत हुई है। ऐसे में पहले लॉकडाउन के बाद से ही प्रवासी मजदूरों के पलायन का संकट जारी है। अब तक लाखों मजदूर अपने गांवों की ओर रुख कर चुके हैं। इस बीच शबाना आजमी का एक ट्वीट चर्चा में आ गया है।
इन दिनों लॉकडाउन के चलते मजदूर मीलों पैदल चलने को मजबूर हैं। वहीं सोशल मीडिया पर मजदूरों के दर्द वाली फोटो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी इन दर्दनाक फोटोज पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। लेकिन अब हाल ही में शबाना आजमी ने एक फोटो शेयर की है।
लेकिन दर्द बयां करने के चक्कर में शाबाना आजमी ट्रोल हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उन पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगा है। शबाना आजमी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शबाना हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखती नजर आती हैं।
ऐसे में शबाना आजमी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में एक छोटा बच्चा अपने भाई या बहन को गोद में लिया फुटपाथ पर बैठा नजर आ रहा है। उसके हाथ में हाथों की बोतल है। इस तस्वीर को साझा करते हुए शबाना आजमी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'दिल तोड़ देने वाला'।