बॉलीवुड की वो गे व लेस्बियन स्टोरी पर बनी फिल्में जिन्होंने मचाया था बवाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 6, 2018 04:12 PM2018-09-06T16:12:46+5:302018-09-06T16:25:28+5:30

बॉलीवुड की कुछ फिल्मों को पहले ही समलैंगिक को बेबाकी से द‍िखाया गया है। काफी समय ये बॉलीवुड की फिल्मों में समलैंगिकता पर्दे पर खुल कर परोसी जाने लगी हैं।

section 377: bollywood movies based on homosexulity | बॉलीवुड की वो गे व लेस्बियन स्टोरी पर बनी फिल्में जिन्होंने मचाया था बवाल

बॉलीवुड की वो गे व लेस्बियन स्टोरी पर बनी फिल्में जिन्होंने मचाया था बवाल

सुप्रीम कोर्ट ने 6 सितम्बर को एक एतिहासिक फैसला सुनाते हुए समलैंगिक संबंधों को आपराध मानने वाली धारा 377 को खत्म कर दिया। आज के फैसले के बाद भारत में दो वयस्कों के बीच समलैंगिक संबंध बनाना अब अपराध नहीं है। बॉलीवुड में काफी समय से फिल्मों में समलैंगिक संबंधों को बेबाकी से दिखता रहा है। जब भी इस तरह की फिल्में बनीं या ऐसे  किरदार सामने आए तो जमकर विवाद भी हुआ है और कई फिल्में तो इसी वजह से बैन भी हुई थीं। आइए जानते हैं कौन सी वो फिल्में हैं जिसमें समलैंगिक संबंधों पर बिना लागलपेट चर्चा की गई है-

फायर

1996 में आई दीपा मेहता की फिल्म आज भी समलैंगिकता पेश करने वाली फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर रहती है। ये फिल्म औरतों के संबध को पेश करने वाली थी। इसमें शबाना आजमी और नंदिता दास ने ये किरदार निभाए थे, फिल्म ने उस समय जमकर विवाद भी पैदा किया था। 

माई ब्रदर निख‍िल

2005 में आई ओनिर की माई ब्रदर निखिल फिल्म में समलैंगिक संबंधों पर प्रकाश डाला गया था। इस फिल्म में संजय सूरी ने लीड रोल निभाया है, जिसमें जूही चावला ने उनकी बहन का रोल अदा किया है।  फिल्म मॉय ब्रदर निखिल में भी समलैंगिक रिश्तों को और एड्स के विषय को उठाया गया था। 

अलीगढ़


 
एक से एक नायाब फिल्में देने वाले अभिनेता मनोज वाजपेयी भी समलैंगिक फिल्म देने वाले अभिनेता हैं। साल 2015 में आई  मनोज बाजपेयी की फिल्म अलीगढ़ का किरदार एक ऐसे टीचर के बारे पेश करता  था जो समलैंगिक होता है। फिल्म को हंसल मेहता ने निर्देशित किया था, जिसमें राज कुमार राव का भी एक अहम किरदार था। 

मैंगो सुफले

2002 में आई फिल्म मैंगो सुफले ने भी जमकर तहलका मचाया था। साहित्य अकादमी पुरस्कार महेश दत्तानी ने 'मैंगो सुफले' 2002 में बनाई। फिल्म में रिंकी खन्ना अहम रोल में थीं।

आई एम

इसी लिस्ट में शामिल साल 2010 में इस फिल्म ने जमकर वाहवाही बटोरी थी। यह फिल्म नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली पहली गे फिल्म थी। इस फिल्म में चार अलग-अलग कहानियां दिखाई गयी थी, जिसमें से एक कहानी समलैंगिकता पर थी।

कपूर एंड संस

2016 में आई कपूर एंड संस में बड़ी बेहतरीन तरीके से दिखाया गया था कि किस तरह से जब एक परिवार में उनके बच्चे के गे होने के बारे में पता लगता है तो उनका क्या रिएक्शन होता है। शकुन बत्रा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में फवाद खान ने समलैंगिकता के रोल को पर्दे पर पेश किया था।

गर्लफ्रेंड

 साल 2004 में आई इस फिल्म ने जमकर विवादों को जन्म दिया था। फिल्म  में लेस्बियन रिश्ते को द‍िखाया गया था। फिल्म अपने जमाने की काफी बोल्ड फिल्मों की लिस्ट में शामिल थी। फिल्म में ईशा कोपिकर और अमृता अरोरा ने लीड रोल किया है।

बॉम्‍बे टॉकीज

फिल्‍म बॉम्‍बे टॉकीज  में साकिब सलीम और रणदीप हुड्डा का एक किसिंग सीन दिखाया गया था। बॉलीवुड के चार फेमस डायरेक्टर्स ने मिलकर 2013 में 'बॉम्बे टॉकीज' नाम से एक फिल्म बनाई थी। एक्टर रणदीप हुड्डा और शाकिब सलीम ने फिल्म में गे कपल का रोल प्ले किया था।

अनफ्रीडम

फिल्म अनफ्रीडम भी इसी लिस्ट नें शामिल थी।  इस फिल्म को भारत में बैन कर दिया गया था। साल 2014 में आई इस फिल्म में दो लड़कियों के रिश्ते को दिखाया गया था। इस फिल्म को नेट फिल्क्स पर रिलीज किया गया था।

डू नो वाई-ना जाने क्यों

2010 में आई डू नो वाई-ना जाने क्यों को दो पार्ट में पेश किया गया था। इस फिल्म में समलैंगिकता के रूप ने तहलका ही मचा ‌दिया। फिल्म में दो अभिनेताओं के बीच सीन को दिखाया गया था। हालांकि सेंसर ने इसे खारिज कर दिया।

एलओईवी

ये फिल्म तीन लड़कों के प्यार को पेश करने वाली समलैंगिगता की फिल्म थी।  2016 में निर्देशक सुधांशु सारिया की इस  फिल्म में समलैंगिगता को बेहद की खूबसूरती के साथ पेश किया गया था। ट्राइंगल लव के पेश करने वाली इस फिल्म में शिव पंडित लीड रोल में थे। 

English summary :
Supreme Court on Thursday struck down Section 377 of the IPC and paved the way for same sex relationships in India. Till now gay and lesbian relations between two individuals attracted criminal action. Hindi film industry has been making films on gay and lesbian relationships. Topping the list of films is Fire, My Brother Nikhil, Kapoor and Sons, I Am, Mango Souffle and Aligarh to name a few. The movies handled the characters in a sensitive way and did not make fun of sexual orientation of the characters.


Web Title: section 377: bollywood movies based on homosexulity

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे