सरोज खान (Saroj Khan) फिल्म इंडस्ट्री की पहली महिला कोरियोग्राफर (Choreographer) थी, जिन्होंने कई अभिनेत्रियों एक खास पहचान दी। सरोज ने 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया था। सरोज खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है इससे बॉलीवुड को तगड़ा झटका लगा है।
कोरियोग्राफी से पहले सरोज खान 50 के दशक में ब्रैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम करना शुरू किया था।कोरियोग्राफर ने श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों को कोरियोग्राफ किए। कहा जाता है माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) बॉलीवुड में खास जगह दिलाने में सरोज खान का बड़ा हाथ था।
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit)के लगभग सभी हिट गानों को सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था। 'धक-धक' से लेकर 'तबाह हो गए' तक माधुरी के कई ऐसे गाने हैं, जिनके लिए सरोज खान को हमेशा याद किया जाता रहेगा।
ऐसे में माधुरी दीक्षित सरोज खान के निधन से काफी दुखी हैं। माधुरी ने भी ट्वीट के जरिए अपनी गुरू और दोस्त को श्रद्धांजलि दी है। साथ ही लिखा है कि मैं बिखर गई हूं। माधुरी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं अपनी दोस्त और गुरु, सरोज खान के जाने से बिखर गई हूं। मेरे डांस में मुझे पूरे पोटेंशियल तक पहुंचाने में मदद करने के लिए मैं उनके काम की हमेशा आभारी रहूंगी। दुनिया ने एक अद्भुत प्रतिभाशाली व्यक्ति को खो दिया है। मैं आपको याद करूंगी। उनके परिवार के प्रति मेरी सच्ची संवेदना’।
सरोज ने इन एक्ट्रेस को सिखाया डांस
सरोज खान ने बॉलीवुड में दो हजार से ज्यादा गाने कोरियोग्राफ किए थे। सरोज खान ने अपने करियर में वैजयंतीमाला, साधना, शर्मिला टैगोर, हेलन, जीनत अमन वहीदा रहमान से लेकर रेखा, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, करिश्मा, उर्मिला टैगोर, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर और सनी लियोनी जैसी एक्ट्रेसेस को डांस सिखा चुकी हैं।
सरोज खान को पॉपुलेरिटी मिस्टर इंडिया फिल्म के गाने हवा-हवाई गाने से मिली थी। पहले श्रीदेवी और बाद में माधुरी दीक्षित के साथ उनकी जोड़ी काफी जमी। सरोज आठ फिल्मफेयर समेत अमेरिकन कोरियोग्राफी अवॉर्ड भी जीते थे।