लाइव न्यूज़ :

सरोजनी नगर के कपड़े पहन खुश हैं नवाब खानदान की बेटी सारा अली खान, नहीं करती 1000 रुपये से ज्यादा की शॉपिंग

By अमित कुमार | Updated: February 22, 2021 19:25 IST

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। सारा के फैंस की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसारा अली खान बचपन से अपनी मां संग रही हैं और उन्हें उनकी तरह सिंपल रहना अच्छा लगता है।कुछ दिन पहले ही सारा के पिता सैफ अली खान चौथी बार पापा बने हैं।जल्द ही सारा अली खान फिल्म ’अतरंगी रे’ में नजर आने वाली हैं।

अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सारा अली खान अपनी खूबसूरती के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। सारा अली खान को हाल ही में वरुण धवन संग फिल्म 'कुली नंबर वन' में देखा गया था। सारा अली खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें ज्यादा महंगे कपड़े खरीदने पसंद नहीं। वह लोकल मार्केट से शॉपिंग कर ही खुश हो जाती हैं। 

एल मैगजीन संग बातचीत में सारा अली खान ने कई बातों का जिक्र किया। सारा कहती हैं कि पैसे खर्च करना पसंद न होने के साथ वह ब्रैंड पहनना पसंद नहीं करती। वह सरोजनी नगर के सलवार-कमीज पहनकर ही खुश हैं। वह दिल्ली के शंकर मार्केट और सरोजनी नगर से अधिकतर कपड़े खरीदना पसंद करती हैं। इसके अलावा वह हजार रुपए से ज्यादा की शॉपिंग कभी नहीं करती हैं। 

कुछ महीने पहले सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह बनारस के मार्केट में घूमती दिखाई दे रही थीं। सारा के इस वीडियो को उनकी एक दोस्त ने रिकॉर्ड किया है, जिसमें वह उनसे कुछ सवाल करती हैं और सारा उसका जवाब देती नजर आती हैं। इसके अलावा सारा अली खान मां के साथ गंगा आरती करती नजर आती हैं, सारा के इस वीडियो को फैंस सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया था। 

टॅग्स :सारा अली खानबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!