लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट के कारण रोने लगीं सारा अली खान, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 26, 2020 12:25 IST

सारा अली खान ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म केदारनाथ से की थी। इस फिल्म में सारा के साथ पर्दे पर नजर आए थे सुशांत सिंह राजपूत।

Open in App
ठळक मुद्देसारा अली खान की फिल्म लव आज कल 14 फरवरी को रिलीज हुई थीसोशल मीडिया पर सारा का एक खास वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है।  सारा ने अब तक केवल तीन ही फिल्मों में काम किया है और वह फैंस के दिलों में छा गई हैं। सारा इन दिनों अपनी फिल्म लव आज कल को लेकर सुर्खियों में हैं। सारा की फिल्म लव आज कल 14 फरवरी को पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सारा के अपोजिट कार्तिक आर्यन नजर आए थे। इन दिनों सारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सारा अली खान ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म केदारनाथ से की थी। इस फिल्म में सारा के साथ पर्दे पर नजर आए थे सुशांत सिंह राजपूत। सुशांत और सारा की जोड़ी को फैंस ने जमकर पंसद किया गया था।अब सारा अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में आई हैं। इस वीडियो में वह रोती नजर आ रही हैं। सारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल हाल ही में साला अली खान एक इवेंट में शामिल हुईं थी। यहां सारा ने जमकर मस्ती थी। इस ईवेंट में सारा ने गली बॉय के डायलॉग बोले, खास बात ये है कि ये डायलॉग बोलते बोलते वह रोने लगी। दरअसल, इवेंट में सारा को फिल्म 'गली बॉय' के फेमस डायलॉग को तीन अलग-अलग इमोशन्स में बोलने के लिए कहा गया था।  ये वो डायलॉग था जब आलिया भट्ट, रणवीर सिंह से कहती हैं कि  मेरे बॉयफ्रेंड के साथ गुलु-गुलु करेगी तो धोप दूंगी ना उसको। सारा ने तीन अलग-अलग अंदाज में इस डायलॉग को बोला। सारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस सारा के इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं।  

सारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही उनकी फिल्म लव आज कल रिलीज हुई है। वहीं अब वह जल्द कुली नंबर 1 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट वरुण धवन आएंगे। 'कुली नं 1' फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई 'कुली नं 1' की रीमेक है। इस फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर ने लीड रोल निभाया था। इसके अलावा सारा अतरंगी रे में भी नजर आएंगी

टॅग्स :सारा अली खानआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीआलिया भट्ट की पूर्व पीए वेदिका शेट्टी को अभिनेत्री से 76.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में किया गया गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीHera Pheri-3: फिल्म हेरा फेरी 3 में परेश रावल की वापसी, बाबू भैया संग राजू और श्याम...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?