लाइव न्यूज़ :

केदारनाथ टीजर: त्रासदी के बीच खूबसूरत प्रेम कहानी को पेश करती है सारा-सुशांत की 'केदारनाथ'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 30, 2018 12:19 IST

Kedarnath Movie Teaser (केदारनाथ मूवी टीजर): फिल्‍म की कहानी चार धामों में एक केदारनाथ धाम की पृष्ठभूमि पर रची गई है। यह एक प्रेम कहानी है जहां प्यार और धर्म, जुनून और आध्यात्मिकता का मिलन होगा।

Open in App

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की पहली फिल्म केदरनाथ के पोस्टर के बाद अब फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है।  फिल्म का पहला पोस्टर आज ही रात को 12 बजे रिलीज किया गया था। अब 12 घंटे बाद फिल्म का शानदार टीजर रिलीज किया गया है। सारा के साथ फिल्म में उनके साथ लीड रोल में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नजर आने वाले हैं।

कैसा है टीजर

टीजर की शुरुआत ही होती है केदरनाथ त्रासदी से। टीजर में प्रकृति के क्रोध के रूप को पेश किया गया है। टीजर देखने में बहुच ही खूबसूरत है। देखने से लग रहा है कि सुशांत फिल्म में मुस्लिम बने हैं। वहीं टीजर में दोनों का एक भी डॉयलाग नहीं है। टीजर में एक सीन में दोनों लिप लॉक करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वहीं,इस फ‍िल्‍म की कहानी चार धामों में एक केदारनाथ धाम की पृष्ठभूमि पर रची गई है। यह एक प्रेम कहानी है जहां प्यार और धर्म, जुनून और आध्यात्मिकता का मिलन होगा।

केदारनाथ की आपदा की दास्‍तां भी फ‍िल्‍म में देखने को मिलेगी। 1 मिनट 40 सेकंड के इस टीजर में केदारनाथ में आई आपदा की भयानक तस्‍वीर दिखाई गई है। तस्‍वीरें रोंगटे खड़े करने वाली हैं। टीजर में लिखा है- इस साल करेंगे सामना प्रकृति के क्रोध का और साथ होगा सिर्फ प्यार। इससे साफ है कि यह कहानी आपदा के दौरान पनपे प्‍यार को बयां करेगी। 

निर्देशक अभिषेक कपूर की यह फिल्म इसी साल 7 दिसम्बर को रिलीज होने वाली है।फिल्म केदरानाथ की बात करें तो इस फिल्म में सुशांत सिंह पिट्ठू का रोजगार करने वाले आदमा का रोल कर रहे हैं जो केदरनाथ के दर्शन करने आए लोगों को पीठ पर सवार कर के भगवान के दर्शन करवाता है वहीं सारा अली खान श्रद्धालु का रोल कर रही हैं जो केदारनाथ के दर्शन करने आई होती है।

फिल्म पूरी तरह से एक लव स्टोरी है, जो उत्तराखंड में आए बाढ़ के बैकग्राउंड पर बनी है। इस फ‍िल्‍म को रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फ‍िल्‍म की शूट‍िंग उत्‍तराखंड में हुई है। अब पोस्टर के बाद फैंस को फिल्म के टीजर और ट्रेलर का भी बेसब्री से इंतजार है। 

टॅग्स :सारा अली खानसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीHera Pheri-3: फिल्म हेरा फेरी 3 में परेश रावल की वापसी, बाबू भैया संग राजू और श्याम...

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?