लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर नहीं 'संजू' के लिए ये एक्टर था प्रोड्यूसर की पहली पसंद

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 20, 2018 11:36 IST

'संजू' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसमें ये साफ़ दिख रहा है कि रणबीर ने संजय दत्त बनने के लिए काफी मेहनत की है।

Open in App

राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' 29 जून को रिलीज होने वाली है। इस बोयोपिक में रणबीर कपूर ने संजय दत्त की भूमिका निभाई है जिसके लिए उनकी जमकर तारीफें हो रही है। 'संजू' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसमें ये साफ़ दिख रहा है कि रणबीर ने संजय दत्त बनने के लिए काफी मेहनत की है। उन्होंने खुद को पूरी तरह से बदल लिया है। 

संजय दत्त की लाइफ के सभी स्टेज को रणबीर ने हुबहूँ परदे पर उकेरा है। उन्हें देखकर लग रहा है कि संजय दत्त का किरदार उनसे बेहतर कोई नहीं निभा सकता । लेकिन अब जब कि फिल्म रिलीज होने में कुछ ही दिन बाकी है फिल्म के प्रोड्यूसर ने एक चौंकाने देने वाला खुलासा किया है। जी हां, विधु विनोद चोपड़ा ने बताया कि उन्हें नहीं लगता था कि रणबीर 'संजू' के रोल में फिट बैठेंगे। 

फिल्म 'संजू' के लीड रोल के लिए विधु ने रणबीर कपूर के बजाय रणवीर सिंह को चुना था। रणवीर सिंह उनकी पहली पसंद थे । अपने एक इंटरव्यू में विधु ने बताया, 'जब राजकुमार हिरानी ने मुझे बताया कि वो रणबीर को इस फिल्म के लिए कास्ट कर रहे हैं तो मैं बिल्कुल खुश नहीं था। मुझे लगता था कि रणवीर सिंह इस किरदार को बेहद संजीदगी से निभाएंगे। जो इमोशन रणवीर सिंह क्रिएट कर सकते हैं वो कोई और नहीं कर सकता। फ़िलहाल रणबीर को कास्ट करने का आइडिया हिरानी का ही था और वो अपनी जिद पर अड़े रहे।'

बाद में जब हमने संजू की शूटिंग शुरू की और जब रणबीर, संजय दत्त बनकर सामने आए तो मुझे लगा कि मैं गलत था मुझे अपने शब्द वापस लेने पड़ गए। रणबीर ने संजय दत्त की आत्मा तक को अपने अंदर उतार लिया।' 

बता दें कि फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर, परेश रावल और मनीषा कोइराला के अलावा अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, दीया मिर्जा, विकी कौशल जैसे स्टार्स हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट हिरानी ने खुद लिखी है। 

टॅग्स :संजुरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीRamayana Film: रोंगटे खड़े कर देने वाली रणबीर कपूर की इस फिल्म की पहली झलक, मेकर्स ने कहा, 'रामायण हमारी संस्कृति और हमारी सच्चाई की कहानी' | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?