लाइव न्यूज़ :

कंगना ने ऑफिस पर BMC की कार्रवाई पर संजय राउत ने कहा- पार्टी का कोई लेना-देना नहीं, बीएमसी से करें बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 10, 2020 14:51 IST

मुंबई पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने आज एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। यह बैठक मुंबई के वाई बी चव्हाण केंद्र में करीब 20 मिनट तक चली।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत और शिवसेना के बीच का विवाद पिछले कई दिनों से छाया हुआ हैबीएमसी की इस कार्यवाही के बाद से शिवसेना की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है

कंगना रनौत और शिवसेना के बीच का विवाद पिछले कई दिनों से छाया हुआ है। बुधवार को कंगना के मुंबई पहुंचने से पहले ही बीएमसी ने कार्यवाही करते हुए एक्ट्रेस के ऑफिस को तोड़ा है। बीएमसी की इस कार्यवाही के बाद से शिवसेना की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। लगातार कहा जा रहा है किअभिनेत्री द्वारा पार्टी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर दिए गए बयान से शिवसेना नाराज है और इस कार्रवाई के पीछे उसका ही हाथ है। 

अब इस मामले पर संजय राउत ने अपनी बात रखी है। शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि कंगना के ऊपर की गई कार्रवाई का शिवसेना से कोई लेना-देना नहीं है। 

संजय राउत ने गुरुवार को मीडिया के सामने कहा, कंगना रनौत के कार्यालय पर कार्रवाई बीएमसी द्वारा की गई है। इसका शिवसेना से कोई संबंध नहीं है। आप इस पर मेयर या बीएमसी आयुक्त से बात कर सकते हैं। 

गौरतलब है कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का दफ्तर तोड़ दिया। बीएमसी ने उनके कार्यालय में 14 उल्लंघन बताए हैं। जिसमें रसोई के लिए चिन्हित स्थान पर शौचालय बनाना और शौचालय के लिए चिन्हित जगह पर दफ्तर सेटअप करना शामिल है।  

टॅग्स :कंगना रनौतशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस