लाइव न्यूज़ :

मैगज़ीन के कवरपेज पर साथ दिखी राजकुमार हिरानी, संजय दत्त और रणबीर कपूर की तिकड़ी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 22, 2018 14:01 IST

फिल्म के ट्रेलर में रणबीर कपूर की ज़बरदस्त एक्टिंग के लोग कायल हो गए हैं। सिर्फ फिल्म के ट्रेलर से ही रणबीर ने खूब सारी तारीफें बटोर ली हैं।

Open in App

मुंबई, 22 जून: डायरेक्टर राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'संजू' का लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है। फिल्म 29 जून को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।  फिल्म 'संजू' संजय दत्त की बायोपिक है जिसमे रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे। फिल्म के ट्रेलर और एक से एक ज़बरदस्त पोस्टर्स ने धमाल मचा रखा है। फिल्म के ट्रेलर से लेकर गानों तक को लोगों ने बेहद पसंद किया है। फिल्म के ट्रेलर में रणबीर कपूर की ज़बरदस्त एक्टिंग के लोग कायल हो गए हैं। सिर्फ फिल्म के ट्रेलर से ही रणबीर ने खूब सारी तारीफें बटोर ली हैं। इतना ही नहीं फिल्म के ट्रेलर, पोस्टर्स और गाने इंटरनेट पर में रहे हैं। फिल्म को इस साल की ब्लॉकबस्टर माना जा रहा है। 

फिल्म के प्रोड्यूसर विनोद चोपड़ा और डायरेक्टर राजकुमार हिरानी का भी यही मानना  है कि रणबीर कपूर से बेहतर संजय दत्त का किरदार और कोई नहीं निभा सकता। 

हाल ही में इस तिकड़ी को इंडिया टुडे के कवरपेज पर जगह मिली है। फोटो में संजय दत्त, राजकुमार हिरानी और रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। संजय दत्त के विवादित जीवन को इस तरह पर्दे पर उतारना इतना आसान नहीं है और जिस तरह से रणबीर ने फिल्म में संजय दत्त के किरदार को जितना बखूबी निभाया है वह तो काबिल-ए -तारीफ है। यह फिल्म रणबीर कपूर के करियर की बेस्ट फिल्म साबित हो सकती है।

यह भी देखें: 'मुन्नाभाई' बनकर रणबीर कपूर ने बोला ये फनी डायलॉग, देखें वीडियो

हाल ही में रणबीर कपूर ने संजय दत्त के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर कुछ इंट्रेस्टिंग बाते शेयर की थी। रणबीर कपूर ने बताया था कि उनके बर्थडे  पर संजय दत्त ने उन्हें हार्ले डैविडसन गिफ्ट की थी । वह उनको अपने छोटे भाई के जैसे मानते हैं। रणबीर ने यह भी बताया कि उन्होंने इस गिफ्ट को अपने पिता जी से छुपा कर रखा था, क्यूंकि उन्हें बाइक बिलकुल भी पसंद नहीं हैं। लेकिन जब रणबीर के पापा यानी ऋषि कपूर को यह बात पता चली थी कि संजय दत्त ने उनके बेटे को बाइक गिफ्ट की है तो वह काफी गुस्सा हुए थे और कहा था कि मेरे बेटे को अपने जैसा मत बना। 

फिल्म 29 जून को रिलीज़ हो रही है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, मनीषा कोइराला, परेश रावल और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। 

टॅग्स :संजुरणबीर कपूरसंजय दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल