'साकी साकी' के रीमेक पर संजय दत्त ने तोड़ी चुप्पी, कही ये अहम बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 17, 2019 03:38 PM2019-07-17T15:38:51+5:302019-07-17T15:38:51+5:30

साकी साकी के रीमेक्स में नोरा फतेही नजर आई हैं। नोरा ने जबरदस्त डांस को पेश किया है। गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

Sanjay Dutt has to say about the remake of his song 'O Saki Saki' | 'साकी साकी' के रीमेक पर संजय दत्त ने तोड़ी चुप्पी, कही ये अहम बात

'साकी साकी' के रीमेक पर संजय दत्त ने तोड़ी चुप्पी, कही ये अहम बात

Highlightsसंजय दत्त की फिल्म मुसाफिर का गाना ओ साकी साकी अपने जमाने में काफी हिट रहा था। इस गाने में संजय के आलावा कोहिना मित्रा नजर आईं थीं।

संजय दत्त की फिल्म मुसाफिर का गाना ओ साकी साकी अपने जमाने में काफी हिट रहा था। इस गाने में संजय के आलावा कोहिना मित्रा नजर आईं थीं। अब इस गाने का रीमेक्स सामने आया है। जिस पर संजय दत्त ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है।

साकी साकी के रीमेक्स में नोरा फतेही नजर आई हैं। नोरा ने जबरदस्त डांस को पेश किया है। गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। अब इस गाने पर संजय दत्त ने चुप्पी तोड़ी है और अपनी रिएक्शन दिया है।

संजय ने कहा है कि यह बहुत ही अच्छा है। इससे पता चलता है कि गाना अभी भी कितना लोकप्रिय है। यह बहुत ही अच्छी बात है। यानि साफ है कि संजय गाना का रीमेक बनने से नाराज नहीं हैं। नया गाना जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस के लिए फिल्माया गया है। जो रिलीज होते ही ट्रेंड में आ गया है।

संजय से पहले कोहिना मित्रा ने भी गाने के रीमेक पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। कोहिना का गाने के रीमेक पर गुस्सा फूटा था। कोहिना रिमेक से बिल्‍कुल खुश नहीं हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने पुराने हिट गानों का रीमेक ना बनाने की अपील की थी।

संजय दत्त जल्द सड़क 2 में नजर आएंगे। इसकी शूटिंग शुरू हो गई है। इससे पहले वह कलंग फिल्म में नजर आए थे। वहीं, बाल्टा हाउस फिल्म 15 अगस्त को पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
 

Web Title: Sanjay Dutt has to say about the remake of his song 'O Saki Saki'

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे