लाइव न्यूज़ :

संदीप नाहर ने की आत्महत्या, सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एमएस धोनी' में आए थे नजर

By विनीत कुमार | Updated: February 16, 2021 11:34 IST

संदीप नाहर (Sandeep Nahar) ने कथित सुसाइड से पहले फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी के साथ रिश्तों को लेकर कई बातें साझा की हैं। फिलहाल पुलिस उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे संदीप नाहर ने सोमवार को कथित सुसाइड से पहले फेसबुक पर पोस्ट शेयर कियासंदीप ने इसमें अपनी पत्नी और सास से विवाद का जिक्र किया है, साथ ही बॉलीवुड में हो रही ‘राजनीति’ की भी बात कही हैसंदीप बॉलीवुड में 'एमएस धोनी' सहित 'केसरी' और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ कर चुके थे काम

Sandeep Nahar:अक्षय कुमार की 'केसरी' और सुशांत सिंह राजपूत की 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके बॉलीवुड एक्टर संदीप नाहर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने सोमवार को फेसबुक पर एक पोस्ट लिखने के बाद आत्महत्या की। उन्हें आननफानन में गोरेगांव वेस्ट के एसआरवी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

संदीप नाहर ने अपने अपने लंबे फेसबुक पोस्ट में अपनी पत्नी कंचन और सास पर लगातार उत्पीड़न और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। संदीप ने पोस्ट में बताया कि वे और उनकी पत्नी के रिश्ते अच्छे नहीं थे और लगातार दोनों में बहस और झगड़े होते रहते थे। 

हालांकि, उन्होंने साथ ही कहा कि उनकी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया जाना चाहिए। संदीप नाहर ने लिखा कि उन्होंने पहले भी ये कदम उठाने के बारे में सोचा था लेकिन फिर खयाल को इस उम्मीद में हटा दिया कि चीजें बेहतर हो जाएंगी। फिलहाल पुलिस को संदीप नाहर के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।

संदीप नाहर ने वीडियो भी फेसबुक पर शेयर किया

संदीप नाहर ने फेसबुक पर नौ मिनट का एक वीडियो भी पोस्ट किया था। वीडियो में अभिनेता ने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ लगातार झगड़े का जिक्र कर करते दिखाई देते हैं। 

उन्होंने वीडियो में कहा, 'मैं बहुत पहले ही आत्महत्या कर चुका होता, लेकिन मैंने कुछ और समय तक इंतजार किया और उम्मीद की कि चीजें बेहतर हो जाएंगी, लेकिन उन्होंने ठीक नहीं होने दिया। मेरे पास अब जाने के लिए कहीं नहीं है। मुझे नहीं पता कि मेरे इस कदम के बाद क्या होगा, लेकिन मैं इस जीवन में नरक से गुजर रहा हूं।' 

उन्होंने कहा, 'मेरा बस एक अनुरोध है कि मेरे जाने के बाद कंचन (उनकी पत्नी) से कुछ न कहें, बल्कि उसका इलाज करवाएं।' 

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार नाहर ने अपनी मौत से शायद तीन घंटे पहले यह वीडियो बनाया था। अधिकारी ने कहा कि वे नाहर की मौत के कारण और उनकी मौत कैसे हुई, यह समझने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

नाहर द्वारा कथित रूप से लिखे गए ‘सुसाइड नोट’ में उन्होंने बॉलीवुड में हो रही ‘राजनीति’ का भी जिक्र किया, जिसका उन्होंने सामना किया था। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच चल रही है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपसुशांत सिंह राजपूतअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!