लाइव न्यूज़ :

सालों बाद एक्ट्रेस का छलका दर्द, कहा- 'सांवली' और 'लंबी-चौड़ी' बोलकर मुझे फिल्मों से किया जाता था रिजेक्ट

By अमित कुमार | Updated: August 26, 2020 08:00 IST

'मैंने दिल तुझको दिया' के अलावा समीरा कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हालांकि, उन्हें कभी भी उस तरह से ट्रीट नहीं किया जिसकी वो हकदार थीं।

Open in App
ठळक मुद्देएक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में समीरा रेड्डी ने कहा कि लोग उन्हें कहते थे कि वह बहुत सांवली और बहुत लंबी-चौड़ी हैं।समीरा ने बताया कि कैसे उनकी बॉडी और कलर को देखकर लोग उन पर बेवजह की टिप्पणिया किया करते थे।

फिल्म इंडस्ट्री में शारीरिक मापदंडों की वजह से रिजेक्ट होने वाली एक्ट्रेसेज में समीरा रेड्डी भी एक हैं। उनका कहना है कि उन्हें सांवली, लंबी-चौड़ी कहकर कई फिल्मों से रिजेक्ट किया गया था। दो बच्चों की मां बनने के बाद 'इम्परफेक्टली परफेक्ट' कैम्पेन चला रहीं समीरा ने कहा कि उन्हें किसी भी बात का कोई अफसोस नहीं है। क्योंकि उन्होंने जितना भी काम किया है, उससे काफी कुछ सीखा है।

एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में समीरा रेड्डी ने कहा कि लोग उन्हें कहते थे कि वह बहुत सांवली और बहुत लंबी-चौड़ी हैं और इसके कारण वह सामान्य भारतीय लड़की जैसी नहीं दिखती हैं। समीरा ने इसके अलावा कई और बातों का जिक्र किया। समीरा ने बताया कि कैसे उनकी बॉडी और कलर को देखकर लोग उन पर बेवजह की टिप्पणिया किया करते थे। 

लुक्स के कारण मौका न मिलना भेदभाव से आगे की बात

समीरा ने कहा कि लुक्स के कारण मौका न मिलना केवल भेदभाव नहीं बल्कि उससे भी आगे की बात है। समीरा के मुताबिक लड़कियों को परेफेक्ट दिखने के लिए कई बार ऐसे काम करने पड़ते हैं, जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। कई बार लड़कियों को खास दिखने के लिए अपनी छाती और कूल्हों पर पैड्स लगाने पड़ते हैं या हमेशा कुछ न कुछ करना पड़ता है।

'मैंने दिल तुझको दिया' से किया था डेब्यू 

साल 2002 में फिल्म 'मैंने दिल तुझको दिया' से डेब्यू करने वाली समीरा को ज्यादा फिल्में नहीं मिली। इसके बावजूद भी वह अपने काम से खुश हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की बात सुनकर खुद को तोड़ने से अच्छा है कि हालातों का सामना किया जाए। भले ही इंडस्ट्री के लोगों को मेरी बॉडी और कलर पसंद न हो। लेकिन मुझे खुद से बहुत प्यार है।

टॅग्स :समीरा रेड्डीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!