लाइव न्यूज़ :

'एक स्टाइल' और साफ हो गया आज भी सल्लू का ऐश के लिए धड़कता है दिल!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 23, 2017 16:17 IST

बॉलीवुड में अक्सर प्यार में दिल जुड़ते और टूटते देखे जाते रहा हैं। लेकिन कुछ कपल ऐसे भी हैं जो अलग होकर भी आज तक दर्शकों के दिलों में उसी प्यार के साथ हैं। ऐसी ही एक जोड़ी थी ऐश्वर्या राय और सलमान खान की।

Open in App

बॉलीवुड में अक्सर प्यार में दिल जुड़ते और टूटते देखे जाते रहा हैं। लेकिन कुछ कपल ऐसे भी हैं जो अलग होकर भी आज तक दर्शकों के दिलों में उसी प्यार के साथ हैं। ऐसी ही एक जोड़ी थी ऐश्वर्या राय और सलमान खान की। ये प्यार में डूबा कपल फैंस को आज तक याद है। ऐसे में  कई बार सवाल ये भी उठता है कि क्या खुद ये जोड़ा एक दूसरे को भूल चुका है। सभी को पता है कि ऐश्वर्या के लिए सलमान ने विवेक ओबेराय से लेकर शाहरुख खान तक से पंगा ले लिया था।

ऐसे तो ऐश्वर्या ने सलमान को भूलकर अभिषेक बच्चन को जीवन साथी के रूप में चुन लिया। वहीं, ऐश से अलग होने के बाद सल्लू का नाम भी अलग-अलग अभिनेत्रियों से जुड़ा पर ये रिश्ते ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाए। लेकिन कई बार कयास ये भी लगाया जाता है कि ऐश को सलमान आजतक भूल नहीं पाए हैं। अवार्ड फंक्शन बगैरा में सल्लू ऐश से नजरे चुराते देखे जाते रहे हैं। हाल ही में ऐसा कुछ देखने को मिला है जिससे साफ हो गया है कि वह आज भी ऐश की अदाओं पर मरते हैं और अपनी पार्टनर में उनकी अदाओं को ही कॉपी करवाना चाहते हैं। दरअसल सलमान ने अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के गाने 'दिल दिया' में कैट को वही स्टाइल करते हुए देखा गया जो स्टाइल ऐश्वर्या ने 'बुलया' गाने में किया था। इस एक स्टाइल से कयास लगाया जाने लगे हैं कि सलमान अपनी फिल्मों में भले ऐश को नहीं ले सकते हैं लेकिन उनकी अदाओं को वो फिल्में में दुहरा सकते हैं। फिल्म सलमान की है तो जायज सी बात है कि ऐसी बातें होंगी। इस एक कॉपी स्टाइल से उन्होंने साबित कर दिया कि आज भी सलमान के लिए में ऐश की धड़कने जिंदा हैं।

अफेयर चलाकर भी ऐश को नहीं भूले सलमान

ऐश से अलग होने के बाद उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ लेकिन ये भी कहा जा सकता है कि सलमान आजतक ऐश्वर्या को भूल ही नहीं पाए। जरीन, कैटरीना, स्नेहा उलाल, लूलिया जैसी कई अभिनेत्रियों के साथ उनका नाम जुड़ा। कहते हैं ऐश को भूलना सलमान के लिए इतना मुश्किल रहा है कि उनके जैसी दिखने वाली स्नेहा उलाल को वह अपनी जिंदगी में लाए। स्नेहा की शक्ल काफी हदतक ऐश्वर्या से मिलती है। वहीं, सलमान और स्नेहा ने एक साथ लकी फिल्म में काम भी किया। इस फिल्म के बाद दोनों के इश्क के चर्च भी काफी हुए। अगर ऐश से अलग होने के बाद किसी के साथ सलमान का सबसे ज्यादा लंबे समय तक अफेयर चला तो वह था कैटरीना कैफ के साथ।

टॅग्स :सलमान खानऐश्वर्या राय बच्चनकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?