लाइव न्यूज़ :

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने किया खुलासा, बताया- 14 साल की उम्र में हुआ था रेप

By अनुराग आनंद | Updated: March 13, 2021 13:59 IST

हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान, पाकिस्तान में जन्मी सोमी अली ने कहा कि अपने महज 5 साल की उम्र में यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था। 

Open in App
ठळक मुद्देसोमी अली गैर सरकारी संगठन 'नो मोर टियर्स' के साथ काम कर रही हैं।16 साल की उम्र में सलमान खान से शादी करना चाहती थी सोमी अली।

मुंबई: पाकिस्तानी मूल की अमेरिकी अभिनेत्री और सलमान खान की पूर्व प्रेमिका सोमी अली ने खुलासा किया है कि जब वह नाबालिग थी, तभी उसके साथ बलात्कार और छेड़छाड़ की घटना हुई थी।

एबीपी के मुताबिक, 90 के दशक में कई बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करने वाली अभिनेत्री सोमी अली अब एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही हैं। अब वह एक गैर सरकारी संगठन 'नो मोर टियर्स' के साथ काम कर रही हैं जहां वह बलात्कार पीड़ितों को बचाती है।

सोमी अली ने कहा कि 5 साल, 9 साल फिर 14 साल में उसे यौन शोषण का शिकार होना पड़ा-

अपने बीते दिनों को याद करते हुए कहा अभिनेत्री सोमी अली ने एक इंटरव्यू दिया है और उसमें एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया उनका 5 साल, 9 और फिर 14 साल की उम्र में उसका यौन शोषण किया गया। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने कहा है कि उनको ये सच बताने में एक लंबा समय लगा है, लेकिन हमेशा 14 साल तक इस गैर-लाभकारी संगठन को चलाने के बाद खुद के लिए नहीं बोलने के लिए उन्होंने खुद एक पाखंडी की तरह महसूस किया।

सोमी अली ने कहा कि जब मैं 5 साल की थी तो पहली बार यौन शोषण हुआ था-

यही नहीं अपने साक्षात्कार में एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि जब मैं 5 साल की थी तो पहली बार शोषण हुआ था। मैंने अपने मम्मी और पापा को बताया, कार्रवाई की गई थी। लेकिन, मेरे पैरेंट्स ने उस वक्त कहा कि बेटा ये बात किसी को बताना नहीं,मैं वर्षों तक इस बात को लेकर जीती रही। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे मामले में कई बार समाज व संस्कृति भी काफी प्रभावित करता है। साथ ही कहा कि पाकिस्तान और भारतीय संस्कृतियां बहुत छवि-आधारित हैं।

16 साल की उम्र में सलमान खान से करना चाहती थी शादी-

अभिनेत्री ने कहा कि सलमान खान की फिल्म आई थी मैंने प्यार किया। उस समय सोमी 16 साल की थीं। सोमी ने सलमान की यह फिल्म देखी और उन्होंने फैसला कर लिया कि वह इस लड़के से शादी करेंगी। रिपोर्ट के अनुसार, सोमी ने कहा कि मैं 16 की थी. मैंने, फिल्म मैंने प्यार किया देखी और मैंने फैसला कर लिया कि मुझे इस लड़के से शादी करनी है। मैंने अपनी मां से कहा कि मैं कल भारत जा रही हूं। यह सुनकर उन्होंने मुझे मेरे कमरे में भेज दिया, लेकिन मैं फिर भी विनती करती रही कि मुझे भारत जाना है और सलमान खान से शादी करनी है। 

टॅग्स :सलमान खानपाकिस्तानभारतरेपयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?