लाइव न्यूज़ :

सलमान खान के बॉडी डबल सागर पांडे का हुआ निधन, एक्टर ने शेयर किया भावुक पोस्ट

By भाषा | Updated: October 1, 2022 15:32 IST

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपने बॉडी डबल (सितारों के स्थान पर एक्शन दृश्य करने वाले कलाकार) सागर पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके लिए एक भावुक पोस्ट लिखी है।

Open in App
ठळक मुद्देसागर पांडे की शुक्रवार को मुंबई के एक जिम में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।वह ‘बजरंगी भाईजान’, ‘ट्यूबलाइट’ और ‘दबंग’ सहित कई अन्य फिल्मों में सलमान के बॉडी डबल के रूप में काम कर चुके थे।अनुपम खेर और रॉनित रॉय, संगीता बिजलानी सहित कई अन्य हस्तियों ने सलमान के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पांडे की मौत पर शोक जताया।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बॉडी डबल (सितारों के स्थान पर एक्शन दृश्य करने वाले कलाकार) सागर पांडे अब इस दुनिया में नहीं रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पांडे की शुक्रवार को मुंबई के एक जिम में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने सलमान के बॉडी डबल के रूप में 50 से अधिक फिल्मों में काम किया था। सागर बजरंगी भाईजान, ट्यूबलाइट, दबंग जैसी फिल्मों में एक्टर के बॉडी डबल के रूप में दिखाई दिए थे।

खबरों के अनुसार, दिल का दौरा पड़ने के बाद पांडे को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, सलमान खान ने अपने बॉडी डबल सागर पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके लिए एक भावुक पोस्ट लिखी है। सलमान ने 2015 में प्रदर्शित फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के सेट पर पांडे के साथ खिंचवाई गई एक तस्वीर साझा कर उन्हें याद किया।

सलमान ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "मेरे साथ रहने के लिए आपका दिल से शुक्र अदा कर रहा हूं। ऊपरवाला आपकी आत्मा को शांति दे सागर भाई। शुक्रिया सागर पांडे।" बता दें कि अभिनेता अनुपम खेर और रॉनित रॉय, अभिनेत्री संगीता बिजलानी सहित कई अन्य हस्तियों ने सलमान के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पांडे की मौत पर शोक जताया।

टॅग्स :सलमान खानइंस्टाग्रामअनुपम खेर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?