लाइव न्यूज़ :

OTT के लिए क्लीन कंटेंट और सेंसरशिप चाहते हैं सलमान खान, कहा- बंद होनी चाहिए सारी अश्लीलता और गाली-गलौज

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 6, 2023 17:27 IST

हाल ही में एक कार्यक्रम में बोलते हुए सलमान ने कहा, "मुझे सच में लगता है कि मीडियम (ओटीटी) पर सेंसरशिप होनी चाहिए।"

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने कहा है कि क्लीन कंटेंट काम करता है।उनका मानना ​​है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सेंसरशिप होनी चाहिए।कई बड़े कलाकार फिल्मों और शोज से ओटीटी पर डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन सलमान अभी तक ऐसा नहीं कर पाए हैं।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने कहा है कि क्लीन कंटेंट काम करता है। उनका मानना ​​है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सेंसरशिप होनी चाहिए। कई बड़े कलाकार फिल्मों और शोज से ओटीटी पर डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन सलमान अभी तक ऐसा नहीं कर पाए हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम में बोलते हुए सलमान ने कहा, "मुझे सच में लगता है कि मीडियम (ओटीटी) पर सेंसरशिप होनी चाहिए।"

अपनी बात को जारी रखते हुए सलमान खान ने आगे कहा, "ये सब...अश्लीलता, नग्नता, गाली-गलौज बंद होनी चाहिए। 15 या 16 साल की उम्र के बच्चे ये सब देख सकते हैं। क्या आप इसे पसंद करेंगे यदि आपकी छोटी बेटी इसे देखे? मुझे लगता है कि ओटीटी पर कंटेंट की जांच होनी चाहिए। जितना साफ होगा कंटेंट, उतना बेहतर होगा, व्यूअरशिप उसकी ज्यादा होगी।" 

सलमान ने उन कलाकारों के बारे में बात करते हुए कहा जो स्क्रीन पर सब कुछ करते हैं, "आपने यह सब किया है लव मेकिंग, किसिंग और सीन्स में एक्सपोज करना। और जब आप अपनी बिल्डिंग में प्रवेश करते हैं, तो आपका चौकीदार भी आपके काम को देखता है। मुझे नहीं लगता कि सुरक्षा कारणों से यह सही है। हमें ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा, "हिंदुस्तान में रहते हैं, थोडा बहुत ठीक है लेकिन इतना ज्यादा बीच में गया था। अब जाकर थोड़ा कंट्रोल में आया है। अब लोगों ने काफी अच्छे और अच्छे कंटेंट पर काम करना शुरू कर दिया है।" बताते चलें कि पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होने वाले शो और फिल्मों में उनके प्रदर्शन के लिए कई अभिनेताओं की सराहना की गई है।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?