लाइव न्यूज़ :

'दबंग 3' की कहानी का हुआ खुलासा, यूपी के इस शहर के पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे सलमान खान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 11, 2018 15:47 IST

सलमान खान ने एक बड़ा खुलासा किया था की फिल्म 'दबंग 3' और 'भारत' की शूटिंग एक साथ ही होगी।

Open in App

मुंबई, 11 जून: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'दबंग' को दर्शकों को बेहद पसंद किया था। दबंग के दोनों पार्ट में सलमान ने एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई और जिसके बाद से सलमान खान बॉलीवुड के 'दबंग खान' बन गए।  अब तक फिल्म की दो पार्ट रिलीज़ हो चुकें हैं।  वहीं अब तीसरे पार्ट की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। जिसका लोगो को शायद बेसब्री से इंतज़ार होगा।  

फिल्म के तीसरे भाग को लेकर काफी लम्बे समय से मीडिया में खबरे बनी हुई हैं। फिल्म की स्टोरी को लेकर इन दिनों कई ख़बरें सामने आ रही हैं।  सलमान खान ने एक बड़ा खुलासा किया था की फिल्म 'दबंग 3' और 'भारत' की शूटिंग एक साथ ही होगी। सलमान खान चाहते हैं कि उनकी 'दबंग 3' इसी साल रिलीज़ हो जाए और अगले साल आने वाली 'भारत' में किसी प्रकार की कोई देरी न हो।

ये भी पढ़ें: इमोशन और रोमांस का तड़का है जाह्नवी और ईशान की 'धड़क', ट्रेलर हुआ रिलीज

यह अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म के तीसरे भाग में चुलबुल पांडेय के शुरूआती दिनों की कहानी दिखाई  जाएगी। हालांकि डीएनए की एक ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा कुछ भी नहीं है। सलमान खान 'दबंग 3' में नॉएडा के एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म में सलमान का किरदार चुलबुल पांडेय जैसा ही बना रहेगा जैसे की लोग देखते आएं हैं बस उसी किरदार में एक पुलिस ऑफिसर की रियल लाइफ को भी दिखाया जायेगा। नोएडा का यह ऑफिसर एक केस को लेकर काफी फेमस हुआ था। इस केस में एक राजीतिक नेता का नाम भी सामने आया था।

ये भी पढ़ें: Kaala Box Office Collection: फैंस पर छाया रजनीकांत की फिल्म 'काला' का जादू, जानें अब तक की कमाई

फिल्म में सलमान जिस पुलिस वाले का किरदार निभाने वाले हैं उसका नाम तो सामने नहीं आया है लेकिन कहा जा रहा है कि उसने कई बड़े नेताओं को सीधा किया है। बता दें कि फिल्म 'दबंग' साल 2010 में रिलीज़ हुई थी। जिसमे सलमान खान ने चुलबुल पांडे नाम के एक पुलिसवाले का किरदार निभाया था। जिसे लोगो ने बहुत पसंद किया था।  सलमान खान 'रेस 3' की रिलीज़ के बाद 'दबंग 3' की शूटिंग की शुरू करेंगे। 

टॅग्स :सलमान खानरेस 3
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?