लाइव न्यूज़ :

"गोलियों की आवाज से खुली नींद": अपने घर के बाहर फायरिंग पर सलमान खान ने पुलिस को दिया जवाब

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 13, 2024 11:08 IST

सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान से मुंबई पुलिस ने 14 अप्रैल को सलमान के आवास के बाहर हुई गोलीबारी के बारे में पूछताछ की। अभिनेता ने पुलिस को बताया कि उसकी नींद गोलियों की आवाज से खुली।

Open in App

मुंबई: मुंबई पुलिस ने अप्रैल में यहां बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के निवास के बाहर हुई गोलीबारी के सिलसिले में उनका और उनके अभिनेता भाई अरबाज खान का बयान दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि अपराध शाखा का चार-सदस्यीय दल इस माह के प्रारंभ में बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में गया था जहां यह (खान) परिवार रहता है। 

दर्ज किया सलमान खान का बयान

अधिकारी ने बताया कि चार जून को करीब चार घंटे तक सलमान का बयान और दो घंटे से अधिक समय तक उनके भाई का बयान दर्ज किया गया। सलमान खान के आवास के बाहर 14 अप्रैल को तड़के मोटरसाइकिल से आये दो व्यक्तियों ने गोलियां चलायी थीं। इस गोलीबारी को लेकर पुलिस ने कथित निशानेबाजों (शूटर) विकी गुप्ता और सागर पाल को गुजरात से गिरफ्तार किया। 

पुलिस का दावा है कि इस घटना के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ है। इस मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनमें से एक अनुज थापन ने एक मई को पुलिस हवालात में कथित रूप से फांसी लगा ली थी। 

इस महीने की शुरुआत में भी हुई थी गिरफ्तारी

एक अन्य मामले में नवी मुंबई पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में सलमान खान पर हमला करने की साजिश के सिलसिले में हरियाणा के बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह के एक कथित सदस्य समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कहा था कि गिरोह के चार सदस्यों ने बांद्रा में सलमान खान के घर के समीप के आसपास के क्षेत्र पनवेल में उनके फार्महाउस की 'रेकी' की थी। 

ये लोग उन स्थानों पर भी गये थे, जहां सलमान खान शूटिंग के लिए जाते हैं। फिलहाल लौरेंस बिश्नोई एक भिन्न मामले में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती जेल में बंद है। 

मुंबई पुलिस ने अप्रैल में यहां बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के निवास के बाहर हुई गोलीबारी के सिलसिले में उनका और उनके अभिनेता भाई अरबाज खान का बयान दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि अपराध शाखा का चार-सदस्यीय दल इस माह के प्रारंभ में बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में गया था जहां यह (खान) परिवार रहता है। 

दर्ज किया सलमान खान का बयान

अधिकारी ने बताया कि चार जून को करीब चार घंटे तक सलमान का बयान और दो घंटे से अधिक समय तक उनके भाई का बयान दर्ज किया गया। सलमान खान के आवास के बाहर 14 अप्रैल को तड़के मोटरसाइकिल से आये दो व्यक्तियों ने गोलियां चलायी थीं। इस गोलीबारी को लेकर पुलिस ने कथित निशानेबाजों (शूटर) विकी गुप्ता और सागर पाल को गुजरात से गिरफ्तार किया। 

पुलिस का दावा है कि इस घटना के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ है। इस मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनमें से एक अनुज थापन ने एक मई को पुलिस हवालात में कथित रूप से फांसी लगा ली थी। 

इस महीने की शुरुआत में भी हुई थी गिरफ्तारी

एक अन्य मामले में नवी मुंबई पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में सलमान खान पर हमला करने की साजिश के सिलसिले में हरियाणा के बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह के एक कथित सदस्य समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कहा था कि गिरोह के चार सदस्यों ने बांद्रा में सलमान खान के घर के समीप के आसपास के क्षेत्र पनवेल में उनके फार्महाउस की 'रेकी' की थी। 

ये लोग उन स्थानों पर भी गये थे, जहां सलमान खान शूटिंग के लिए जाते हैं। फिलहाल लौरेंस बिश्नोई एक भिन्न मामले में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती जेल में बंद है। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :सलमान खानअरबाज़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?