लाइव न्यूज़ :

फिल्म पत्रकारों पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, बोले- उन्होंने खुद कितनी फिल्में बनाई हैं?

By मेघना वर्मा | Updated: July 26, 2019 19:45 IST

सलमान पहले भी कई बार कह चुके हैं कि उन्हें फिल्म रिव्यू से कोई फर्क नहीं पड़ता। वो अपने फैंस के लिए मेहनत करते हैं और फैंस को उनकी फिल्में पसंद आती हैं तो उन्हें क्रिटिक्स या फिल्म रिव्यूर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान आखिरी बार फिल्म भारत में नजर आए थे। सलमान खान इन दिनों दंबग 3 की शूटिंग में लगे हैं।

सलमान खान अपने दबंग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। सलमान खान से कोई भी जुबानी जंग में जीत नहीं सकता। रिसेंटली उनकी फिल्म भारत को लोगों ने कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं दिया। सिर्फ यही नहीं क्रिटिक्स ने भी भारत को कुछ खास रिव्यू नहीं दिया। अब उनका गुस्सा क्रिटिक्स और फिल्म पत्रकारों पर फूट गया है। 

बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार फिल्म फेयर को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म रिव्यू से कोई फर्क नहीं पड़ता। भाईजान ने कहा कि उनकी फिल्मों को लेकर क्या लिखा जा रहा है, इससे उन्हें कोई खासा फर्क नहीं पड़ता। कुछ लोग उनकी फिल्म को 5 स्टार देते हैं कुछ लोग माइनस में भी चले जाते हैं मगर इन सभी से उन्हें कुछ फर्क नहीं पड़ता। 

सलमान ने आगे कहा, 'मैं एक बात पूछना चाहूंगा कि जो लोग स्टार देते हैं क्या उन्होंने खुद कभी फिल्म बनाई है और जिन्होंने बनाई है उनकी फिल्में कितनी चली है ?' फिल्म पत्रकारों को नसीहत देते हुए दबंग खान ने कहा जिन्हें जो भी लिखाना है वो लिखें बस इस बात का ख्याल रखें कि वो किसी का मजाक न उड़ाएं।

सलमान पहले भी कई बार कह चुके हैं कि उन्हें फिल्म रिव्यू से कोई फर्क नहीं पड़ता। वो अपने फैंस के लिए मेहनत करते हैं और फैंस को उनकी फिल्में पसंद आती हैं तो उन्हें क्रिटिक्स या फिल्म रिव्यूर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही दबंग की सीरीज दबंग 3 में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर दिखेंगी। इस फिल्म की शूटिंग के लिए सलमान लगातार मेहनत कर रहे हैं। 

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल