'दबंग 3' में सोनाक्षी नहीं बल्कि इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते दिखेंगे 'चुलबुल पांडे'! फोटोज हो रही हैं वायरल
By मेघना वर्मा | Published: September 22, 2019 12:46 PM2019-09-22T12:46:24+5:302019-09-22T12:46:24+5:30
'दबंग 3' को इस बार प्रभुदेवा डायरेक्टर कर रहे हैं। 'दबंग 3' में सलमान और साईं के अलावा, सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान और माही गिल भी दिखेंगे।
सलमान खान जल्द ही फिल्म दबंग 3 में नजर आने वाले हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें सलमान खान सोनाक्षी सिन्हा नहीं बल्कि एक और खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को सलमान खान ने खुद शेयर किया है।
सभी के फेवरेट चुलबुल पांडे एक बार फिर से वापिस आ रहे हैं। मगर इस बार सोनाक्षी के अलावा फिल्म में एक्ट्रेस साईं माजरेकर होगीं। बता दें साईं माजरेकर, महेश माजरेकर की बेटी हैं। जो दबंग 3 में सलमान खान के साथ दिखाई देंगी। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो कुछ दिनों पहले महेश मांजरेकर एक अवॉर्ड फंक्शन में सलमान खान से मिले थे। जहां दबंग खान ने उनसे कहा था कि सोनाक्षी के बाद अब साईं को भी वही लॉन्च करेंगे।
वहीं रिसेंटली सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर साईं के साथ तस्वीर पोस्ट की है। जिसके साथ उन्होंने लिखा, ऑन लोकेशन, दबंग 2...। सलमान और साईं दोनों ही इस फिल्म में बेहद रोमांटिक लग रहे हैं। सलमना खान इस फोटो में बिना मूंछ के दिखाई दे रहे हैं।
दबंग 3 को इस बार प्रभुदेवा डायरेक्टर कर रहे हैं। फिल्म में साईं और सलमान की केमेस्ट्री लोगों को कितनी पसंद आएगी ये तो वक्त ही बताएगा। दबंग 3 में सलमान और साईं के अलावा, सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान और माही गिल भी दिखेंगे।