लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान के साथ 'पठान' में कैमियो पर बोले सलमान खान, कहा- 'मुझे खुशी है कि...'

By शिवेंद्र राय | Updated: February 7, 2023 17:01 IST

25 जनवरी को रिलीज हुई 'पठान' ने शुरुआती 13 दिन में ही दुनिया भर से 850 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म से शाहरुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी 'पठान' में सलमान ने भी कैमियो भूमिका निभाई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे'पठान' में कैमियो भूमिका निभाने पर पहली बार बोले सलमान खानकहा- दर्शक हमें स्क्रीन पर एक साथ देखना पसंद करते हैंकहा- शाहरुख और मुझे बड़े पर्दे पर एक साथ आने के लिए एक खास फिल्म की जरूरत थी

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनित फिल्म 'पठान' में कैमियो किया था। इस फिल्म में सलमान थोड़ी देर के लिए नजर आए थे लेकिन उनकी मौजूदगी के दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

'पठान' हिट हो चुकी है और अब सलमान खान ने पहली बार फिल्म में कैमियो भूमिका निभाने पर प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एनआई को दिए इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा, "शाहरुख और मुझे बड़े पर्दे पर एक साथ आने के लिए हमेशा से एक खास फिल्म की जरूरत थी और मुझे खुशी है कि पठान वह फिल्म है। जब हमने करण अर्जुन की थी तो यह एक ब्लॉकबस्टर और अब 'पठान' भी ब्लॉकबस्टर बन गई है जो यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। यशराज फिल्म्स की ही अन्य फिल्म 'टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' में सलमान ने भी एक भारतीय जासूस की भूमिका निभाई थी। 

सलमान ने आगे कहा,  "दर्शक हमें स्क्रीन पर एक साथ देखना पसंद करते हैं। पठान को लेकर जब आदित्य ने मुझे सीक्वेंस सुनाया और मुझे फिर से स्क्रीन पर एक साथ लाने के लिए अपने विजन के बारे में बताया तो मैं खुश हो गया।"

बता दें कि पठान इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।  25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती 13 दिन में ही दुनिया भर से 850 करोड़ से ज्यादा की  कमाई कर ली है।  इस फिल्म से शाहरुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी और 13 दिनों में ही कमाई के आंकड़े बताते हैं कि शाहरुख खान का जलवा अभी बरकरार है।

 13 दिन बाद भारत में पठान की कमाई 434 करोड़ हो चुकी है। अगर अन्य फिल्मों की बात की जाए तो केजीएफ-2 के हिंदी संस्करण ने  435 करोड़ और  'बाहुबली- 2' के हिंदी संस्करण ने 511 करोड़ रुपये कमाए थे। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ‘पठान’ इन फिल्मों से भी आगे निकल सकती है। 

फिल्म में शाहरुख खान एक भारतीय खुफिया एजेंट के रोल में हैं जिसका कोडनेम पठान है। वहीं दीपिका पादुकोण भी किंग खान की ही तरह जासूस बनी हैं। फिल्म में विलेन की भूमिका जॉन अब्राहम ने निभाई है। 

टॅग्स :सलमान खानशाहरुख खानबॉलीवुड हीरोबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल