एक्स-गर्लफ्रेंड संग फार्महाउस पर नया साल मना रहे हैं सलमान खान, ऐसे मिला सबूत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 1, 2020 02:26 PM2020-01-01T14:26:08+5:302020-01-01T14:29:15+5:30

सलमान खान हाल ही में अपने जन्मदिन के मौके पर मामा बने हैं। सलमान की बहन अर्पिता ने बेटी को जन्म दिया है। अब सलमान न्यू ईयर मना रहे हैं।

salman khan ex girl friend sangeeta bijlani farmhouse party | एक्स-गर्लफ्रेंड संग फार्महाउस पर नया साल मना रहे हैं सलमान खान, ऐसे मिला सबूत

एक्स-गर्लफ्रेंड संग फार्महाउस पर नया साल मना रहे हैं सलमान खान, ऐसे मिला सबूत

Highlightsबॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने न्यू ईयर का स्वागत अपने ही अंदाज में किया है। सलमान हाल ही में 27 दिसंबर को अपने जन्मदिन वाले मामा बने हैं

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने न्यू ईयर का स्वागत अपने ही अंदाज में किया है। सलमान हाल ही में 27 दिसंबर को अपने जन्मदिन वाले मामा बने हैं। ऐसे में सलमान ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन पनवेल स्थिति फार्महाउस में किया है। यहां की सलमान की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

यहां सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी नजर आई हैं। सामने आई फोटो में सलमान खान हाथ में कॉफी का मग लिए नजर आ रहे हैं। वहीं संगीता बिजलानी, डेजी शाह और साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्धा नाडियाडवाला भी नजर आईं।


सलमान का ये अंदाज फैंस को जकर पसंद आया है। फैंस सलमान की इस फोटो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसके साथ ही एक बात और साफ है कि सलमान टाइम निकालकर निजी वक्त गुजार रहे हैं।

वहीं सभी तो पता है कि एक वक्त पर सलमान और संगीता इश्क में थे। दोनों की शादी की खबरें भी सामने आई थीं लेकिन ये रिश्ता टूट गया था। अब दोनों एक बार फिर से अच्छे दोस्त बन गए हैं। संगीता अक्सर सलमान के फंक्शन आदि में नजर आती रहती हैं।

Web Title: salman khan ex girl friend sangeeta bijlani farmhouse party

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे