बचपन में जिन 'अख्तर चचा' के हाथों से सलमान खान ने खाया था खाना, आज पेट पालने के लिए ठेला लगाकर काट रहे जिंदगी
By अमित कुमार | Published: December 28, 2020 01:28 PM2020-12-28T13:28:14+5:302020-12-28T14:30:08+5:30
बचपन से सलमान खान का जिन 'अख्तर चचा' के साथ रहकर बड़े हुए आज उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह अपनी जिंदगी को गुजारने के लिए सड़कों पर ठेला लगा रहे हैं।
बॉलीवुड में अपनी दरियादिली के लिए मशहूर सलमान खान रविवार को 55 साल के हो गए। सलमान खान के करियर को आगे बढ़ाने में कई लोगों का हाथ रहा है। सलमान के जन्म से लेकर उनकी फिल्म मैंने प्यार किया तक एक शख्स ने उनका खासा ख्याल रखा था। सलमान खान उन्हें 'अख्तर चचा' कहकर पुकारा करते थे। सलमान खान इनके हाथों से खाना तक खाते थे।
सलमान खान के यह चाचा आज भोपाल में गरीबी की जिंदगी बिता रहे हैं। वह दो वक्त की रोटी के लिए गुड़ का ठेला लगाकर अपना गुजारा कर रहे हैं। दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सलमान बचपन में 'अख्तर चचा' के हाथों आलू का पराठा खाना पसंद करते थे। अख्तर मियां ने हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में कई बातों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सलमान खान के परिवार संग उनका रिश्ता कितना पुराना है।
अख्तर मियां के मुताबिक सलमान खान का जन्म होने वाला था, तो उस वक्त सलीम खान साहब एक्टिंग में व्यस्त थे। ऐसे में अख्तर मियां ही सलमान की मां को मुंबई से इंदौर लेकर आए थे। सलमान के जन्म से उनकी फिल्म मैंने प्यार किया तक अख्तर मियां उनके साथ थे। लेकिन फिल्म मैंने प्यार के बाद वह भोपाल आ गए। इसके बाद वह कभी भी मुंबई वापस नहीं जा सकें।
@BeingSalmanKhan
— Yogi_Akhilesh (PTC) (@Yogi_Akhilesh_) December 27, 2020
जन्मदिवस पर अनंत शुभकामनाएं।#सलमान_खान आप के #अखतर_चाचा कर रहे है आपका इंतज़ार, भोपाल में गरीबी में पापड़ बेच कर गुजार रहे हैं अपना जीवन। #waiting of U #SalmanKhan#BeingHuman pls help him. pic.twitter.com/PwhqWpKoy1
अख्तर मियां की आखिरी इच्छा है कि मरने से पहले उनकी एक बार सलमान खान से मुलाकात हो जाए। सलमान खान भी जरूर अपने इस चाचा से एक बार मिलना चाहेंगे। लाखों गरीबों की मदद करने वाले सलमान खान के इस चाचा को आज उनसे मदद की जरूरत है।