लाइव न्यूज़ :

बड़ी खबर: बाहुबली एक्टर प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' में सैफ अली खान न‍िभाएंगे लंकेश का किरदार, बेबो ने कहा- इतिहास का सबसे हैंडसम विलेन

By अमित कुमार | Updated: September 3, 2020 08:36 IST

प्रभास स्टारर आदिपुरुष में फिल्म में सैफ अली खान की एंट्री हो गई है। गुरुवार को फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत ने इसकी घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्दे फि‍ल्म में बाहुबली एक्टर प्रभास लीड रोल में दिखाई देंगे। प्रभास मर्यादा पुरुषोत्तम राम के किरदार में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि य‍ह फ‍िल्‍म रामायण की कहानी से प्रेरित है।

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान निर्देशक ओम राउत की अगली फ‍िल्‍म आदिपुरुष में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक बार फिर सैफ अली खान विलेन के रूप में नजर आएंगे। तान्हा जी- द अनसंग वॉरियर बनाने वाले निर्देशक ओम राउत संग यह सैफ अली खान की दूसरी फिल्म होगी। फि‍ल्म में बाहुबली एक्टर प्रभास लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में प्रभास मर्यादा पुरुषोत्तम राम के किरदार में नजर आएंगे। 

बताया जा रहा है कि य‍ह फ‍िल्‍म रामायण की कहानी से प्रेरित है। वहीं बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान ने आदिपुरुष का नया पोस्‍टर शेयर करते हुए लिखा कि मिलिए इतिहास के सबसे हैंडसम विलेन से...माई मैन सैफ अली खान। तान्हा जी- द अनसंग वॉरियर में सैफ अली खान के नकारात्मक किरदार को खूब वाहवाही मिली थी, यही वजह है कि उन्हें इस फिल्म में भी विलेन का रोल ऑफर किया गया है। 

कीर्ति सुरेश नहीं कर रहीं सीता का रोल

कहा जा रहा था कि तमिल फिल्म 'महानति' में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश सीता का रोल करेंगी। लेकिन फैंस को निराशा हो सकती है। क्योंकि कीर्ति यह रोल नहीं करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रभास की फिल्म में सीता का रोल नहीं करेंगी। कीर्ति के इंकार के बीच प्रभास के साथ अब दीपिका पादुकोण का नाम जोड़ा जा रहा है। 

टॅग्स :प्रभाससैफ अली खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!