लाइव न्यूज़ :

'आदिपुरुष में सीता हरण किया जाएगा जस्टिफाइड', सैफ अली खान ने बयान के बाद ट्रेंड हुआ #BoycottAdipurush

By स्वाति सिंह | Updated: December 5, 2020 19:13 IST

ओम राउत की अगली फिल्म 'आदिपुरुष' में सैफ एक बार फिर निगेटिव किरदार में दिखाई देंगे। अभी फिल्म बननी भी शुरू नहीं हुई है लेकिन अपने एक बयान के कारण सैफ एक बार फिर विवादों में आ गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे'आदिपुरुष' में ‘लंकेश’ का रोल सैफ निभाने वाले हैं। सैफ अली खान एक विवादित बयान देकर सुर्ख़ियों में हैं।

मुंबई: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान एक विवादित बयान देकर सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल, साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' में ‘लंकेश’ का रोल सैफ निभाने वाले हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये किरदार मनोरंजक होगा और इसमें रावण को एक इंसान के तौर पर दिखाया जाने वाला है। इसके बाद सैफ अली खान ने कहा, 'एक राक्षस राजा का किरदार निभाना काफी दिलचस्प है, लेकिन ये इतना भी क्रूर नहीं है। हम इसे काफी मनोरंजक बनाने वाले हैं। सीता का अपहरण और राम के साथ हुए युद्ध को हम उसकी बहन के लिए बदले की भावना से जोड़कर दिखाने वाले हैं जिसकी नाक लक्ष्मण ने काट दी थी।'

एक इंटरव्यू में सैफ ने बताया है कि वे इस रोल के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे राक्षस को प्ले करने में मजा आएगा। हम इस किरदार को थोड़ा मजेदार बनाएंगे, हम समझाने की कोशिश करेंगे कि आखिर क्यों रावण ने सीता का अपहरण किया था। हम हर चीज का स्पष्टीकरण देंगे।' बता दें कि निर्देशक ओम राउत की फिल्म में प्रभास भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। सैफ अली खान ओम राउत के साथ दूसरी बार काम कर रहे हैं। इसके पहले उन्होंने फिल्म तानाजी द अनसंग वारियर में विलेन की भूमिका निभाई थी। 

सैफ के इस कॉमेंट्स पर सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं। उनका कहना है कि आखिर रावण द्वारा सीता के अपहरण को जस्टीफाई कैसे किया जा सकता है। इसके बाद ही #BoycottAdipurush और #WakeUpOmRaut से लोग ट्वीट कर फिल्म के बहिष्कार की मांग करने लगे। 

टॅग्स :सैफ अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरिश्मा कपूर के EX-हसबैंड का निधन, बहन के घर पहुंचीं करीना कपूर, सैफ भी मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई कोर्टः प्रवासी भारतीय व्यवसायी इकबाल मीर शर्मा को सैफ अली खान धमकाया और मुक्का मारकर नाक की हड्डी तोड़ी?, मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी

भारतSaif Ali Khan Attack Case: ‘वास्तव में हमला हुआ था या नाटक कर रहे थे’?, सैफ अली खान पर हमला को लेकर मंत्री नितेश राणे ने उठाए सवाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?