लाइव न्यूज़ :

तैमूर को रामायण देखना है पसंद, खुद को समझते हैं भगवान राम, पिता सैफ ने किया खुलासे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 13, 2020 13:19 IST

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने यह खुलासा किया कि उनके बेटे तैमूर अली खान को रामायण देखना पसंद है और वो खुद को राम समझते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसैफ अली खान ने बताया तैमूर को पसंद है 'रामायण' देखना।सैफ ने यह खुलासा किया कि तैमूर खुद को राम समझते हैं।

अभिनेता-फिल्म निर्माता सैफ अली खान काफी दिनों से सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि सैफ अपनी आत्मकथा लिख रहे हैं और उनकी यह किताब अक्टूबर, 2021 में प्रकाशित होगी। प्रकाशन समूह हार्पर कॉलिंस इंडिया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है।  सैफ अली खान और करीना कपूर खान इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। 

सैफ जल्द एक बार फिर से पिता बनने वाले हैं। ऐसे में दूसरी तरफ उनके बेटे तैमूर अली खान के फैंस की भी कोई कमी नहीं है। हाल ही में सैफ ने एक इंटरव्यू में अपने बेटे तैमूर को लेकर कई अहम बातें की हैं।

सैफ अली खान के बेटे तैमूर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में सैफ से पूछा गया कि क्या तैमूर को उनके पिता की तरह क्रिकेट में इंटरेस्ट है? तो एक्टर ने कहा है कि तैमूर को क्रिकेट में दिलचस्पी नहीं है। इतना ही नहीं सैफ ने कहा, 'मेरा बड़ा बेटा इब्राहिम बहुत अच्छा क्रिकेटर है।

 तैमूर की ज्यादा दिलचस्पी आर्ट्स में है। उसे ड्रॉईंग, पेंटिग और सिंगिंग का शौक है। वो बहुत फेस बनाता है।' सैफ ने कहा कि तैमूर को रामायण देखना पसंद है और वो खुद को भगवान राम समझता है। उसे इस तरह तैयार होना और धनुष -बाण पसंद हैं। 

वहीं कुछ समय पहले करीना ने तैमूर के बारे में बात करते हुए उनके एक्टर बनने को लेकर बात की थी। करीना ने कहा था, 'सिर्फ इसलिए कि तैमूर इस देश का ऐसा बच्चा है जिसकी सबसे ज्यादा फोटो खींची गई है, इसका मतलब यह नहीं है कि वह इस देश का सबसे बड़ा स्टार बनेगा।'

करीना दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। तैमूर जल्द ही बड़े भाई बनेंगे। शादी के करीब चार साल 2016 में तैमूर का जन्म हुआ था। 

 खान ने ‘दिल चाहता है’, ‘ कल हो न हो’, में सीधे-सादे व्यक्ति तो ‘ओमकारा’ में स्थानीय गैंगस्टर से लेकर नेटफ्लिक्स की सीरिज ‘सेक्रेड गेम्स’ में परेशानी में घिरे पुलिस अधिकारी जैसी अलग-अलग तरह की भूमिकाएं अदा की हैं।

टॅग्स :सैफ अली खानकरीना कपूरतैमूर अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीKareena Kapoor ने शुरू की 'दायरा' की शूटिंग, साउथ के एक्टर संग हाथ मिलाया

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरिश्मा कपूर के EX-हसबैंड का निधन, बहन के घर पहुंचीं करीना कपूर, सैफ भी मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीDaayra: करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म का ऐलान, साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन संग साझा करेंगी स्क्रीन; जानें फिल्म के बारे में

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?