लाइव न्यूज़ :

'मुझे ये फिल्म नहीं करनी चाहिए थी', 'शेरशाह' में विक्रम बत्रा के दोस्त बने साहिल वैद ने इस बात पर जताई नाराजगी

By अनिल शर्मा | Updated: August 18, 2021 14:26 IST

साहिल ने आगे कहा कि फिल्म में वह एक सैनिक की भूमिका निभाना चाहते थे लेकिन  निर्देशक इस बात पर यकीन था कि सनी का किरदार निभाने के लिए सबसे उपयुक्त हूं। फिल्म रिलीज हुई तो इसके बारे में काफी बातें हो रही हैं, लेकिन फिल्म में सहायक किरदार निभाने वाले अभिनेताओं को सराहना नहीं मिल रही है। 

Open in App
ठळक मुद्दे साहिल वैद ने कहा कि अब ये एहसास हो रहा है कि मुझे यह फिल्म नहीं करनी चाहिए थीसहायक कलाकारों को सराहना ना मिलने की वजह से साहिल ने नाराजगी जाहिर की हैसाहिल ने यह भी कहा कि कई अभिनेताओं ने अपने अहंकार को दूर रख इस फिल्म में छोटी-छोटी भूमिकाएं की

मुंबईः परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म शेरशाह अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​कारगिल युद्ध के नायक की भूमिका में हैं तो वहीं कियारा अडवाणी उनकी प्रेमिका डिंपल चीमा बनी हुई हैं। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है जिससे इसके मेकर्स भी काफी खुश हैं।

वहीं, फिल्म में विक्रम बत्रा के दोस्त सैनी का किरदार निभाने वाले साहिल वैद ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें इस फिल्म को नहीं करनी चाहिए थी। साहिल ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की है कि फिल्म में बड़े कलाकारों को खूब सराहना मिल रही है जबकि सहायक कलाकारों को बिल्कुल भी सराहा नहीं जा रहा।

साहिल वैद ने बताया कि वह फिल्म में एक सैनिक का किरदार निभाना चाहते थे, लेकिन उनको विक्रम बत्रा के करीबी दोस्त का किरदार दिया गया। बकौल साहिल, 'मुझे लगा कि यह बहुत छोटी भूमिका है। मैं वास्तव में इस भूमिका को नहीं करना चाहता था। मैं निर्देशक के पास गया और उनसे कहा कि मुझे समान भूमिका दें। मैं अपने करेक्टर के साथ खेलना पसंद करूंगा।'

साहिल ने आगे कहा कि फिल्म में वह एक सैनिक की भूमिका निभाना चाहते थे लेकिन  निर्देशक इस बात पर यकीन था कि सनी का किरदार निभाने के लिए सबसे उपयुक्त हूं। फिल्म रिलीज हुई तो इसके बारे में काफी बातें हो रही हैं, लेकिन फिल्म में सहायक किरदार निभाने वाले अभिनेताओं को सराहना नहीं मिल रही है। 

साहिल का यह भी कहना है कि कई अद्भुत अभिनेताओं ने अपने अहंकार को दूर रख इस फिल्म में छोटी-छोटी भूमिकाएं की, क्योंकि वे लोग कैप्टन विक्रम बत्रा को श्रद्धांजलि देना चाहते थे। साहिल ने भी कहा कि वह भी फिल्म सिर्फ इसी वजह से की है। लेकिन अब उन्होंने कहा है कि अब ये एहसास हो रहा है कि मुझे यह फिल्म नहीं करनी चाहिए थी। 

टॅग्स :सिद्धार्थ मल्होत्राबॉलीवुड गॉसिपकिआरा आडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!