लाइव न्यूज़ :

Box Office Collection Day 1: 'सांड की आंख' ने 'मेड इन चाइना' को दी टक्कर, जानिए दोनों फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 26, 2019 13:26 IST

दिवाली से पहले तीन फिल्में एक साथ रिलीज होने की वजह से इनके कलेक्शन पर बहुत बड़ा असर पड़ रहा है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'सांड की आंख' ने 'मेड इन चाइना' को कड़ी टक्कर दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे'मेड इन चाइना' में यह दिखाया गया है कि कैसे एक इंसान जुगाड़ करके काम करता है।'सांड की आंख' में मुख्य भूमिका में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर हैं।

बॉलीवुड ने फिल्म प्रेमियों को इस दिवाली पर एक साथ तीन फिल्मों की सौगात दी है। ये तीन फिल्में हैं, 'मेड इन चाइना','सांड की आंख' और 'हाउसफुल 4'। लेकिन तीन फिल्में एक साथ रिलीज होने की वजह से इनके कलेक्शन पर बहुत बड़ा असर पड़ रहा है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'सांड की आंख' ने 'मेड इन चाइना' को कड़ी टक्कर दे दी है। पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो 'मेड इन चाइना' ने लगभग 3 करोड़ का कलेक्शन किया है। साथ ही फिल्म 'सांड की आंख' ने पहले दिन 4.5 करोड़ का कलेक्शन किया।

तीनों फिल्मों की कहानी एकदम अलग

तीनों फिल्मों में सबसे ज्यादा कलेक्शन यानि 20 करोड़ रुपए 'हाउसफुल 4' का रहा। इसके बाद दूसरे नंबर पर  'सांड की आंख' की कमाई और तीसरे नंबर पर 'मेड इन चाइना' ने कलेक्शन के मामले में जगह बनाई। तीनों ही फिल्में की कहानी एक दूसरे से एकदम अलग है। 

'मेड इन चाइना' में इंसानी जुगाड़

बात करें अगर राजकुमार राव की फिल्म 'मेड इन चाइना' की तो इस फिल्म ने यह दिखाया गया है कि कैसे एक इंसान जुगाड़ करके काम करता है। फिल्म में राजकुमार राव के अलावा मौनी रॉय, बोमन ईरानी, परेश रावल, गजराज राव और सुमित व्यास भी हैं।

'सांड की आंख' में शूटर दादियों की कहनी

'सांड की आंख' में मुख्य भूमिका में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर हैं। इस फिल्म में यह दिखाया गया है कि कैसे 60 साल की उम्र में दो बुजुर्ग महिलाएं शूटर बन जाती हैं और कई मेडल्स जीतती हैं। यह फिल्म महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है इसी वजह से इस फिल्म को राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में टैक्स फ्री कर दिया गया है।

यहां देखें 'मेड इन चाइना' का ऑफिशियल ट्रेलर 

यहां देखें 'सांड की आंख' का ऑफिशियल ट्रेलर

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनसांड की आंखबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?