लाइव न्यूज़ :

'सूर्यवंशी' के ट्रेलर लॉन्च पर दिल्ली हिंसा को लेकर बोले रोहित शेट्टी, कहा- इस वक्त पूरे देश के लिये...

By भाषा | Updated: March 2, 2020 19:34 IST

Open in App
ठळक मुद्दे''सिंघम'' सीरीज और ''सिम्बा'' फिल्म के लिये मशहूर रोहित शेट्टी से ''सूर्यवंशी'' का ट्रेलर लॉन्च पर कई सवाल पूछे गए।ट्रेलर की लॉन्चिंग के मौके पर फिल्म के सह-निर्माता करण जौहर और कलाकार अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ मौजूद थे।

फिल्क निर्देशक रोहित शेट्टी ने सोमवार को कहा कि उनकी आने वाली फिल्म ''सूर्यवंशी'' में पुलिस की बर्बरता नहीं दिखाई गई है। ''सिंघम'' सीरीज और ''सिम्बा'' फिल्म के लिये मशहूर शेट्टी से ''सूर्यवंशी'' का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद जब पूछा गया कि क्या उनकी फिल्म में पुलिस बर्बरता और मुठभेड़ में हुईं मौतों का महिमामंडन किया गया है, तो उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया। 

शेट्टी ने पत्रकारों से कहा, ''मेरी फिल्म में पुलिस बर्बरता है ही नहीं। तू गलत फिल्म देख कर आई है। गलत सवाल।'' दिल्ली दंगों पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर शेट्टी ने कहा कि इस समय सबसे अच्छी बात चुप रहना होगी। उन्होंने कहा, ''यह बहुत गंभीर मुद्दा है और बहुत से लोग इस बारे में बात कर रहे हैं। फिलहाल सबसे अच्छी बात चुप रहना होगी। हमारे अधिकारी, सरकार, हमारे लोग वहां हैं।

रोहित ने आगे कहा कि वहां लोगों पर क्या गुजरी होगी, उस पर यहां इस कार्यक्रम में बात करना आसान है। इसलिये इस वक्त पूरे देश के लिये सबसे अच्छी बात चुप रहना होगी।'' ''सूर्यवंशी'' के ट्रेलर की लॉन्चिंग के मौके पर फिल्म के सह-निर्माता करण जौहर और कलाकार अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ मौजूद थे। फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी। 

टॅग्स :सूर्यवंशी मूवीरोहित शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!