अपने जमाने के फेमस एक्टर विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा ने भी पर्दे पर कदम रख लिए हैं। रोहन अपने रिलेशनशिप्स को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। सैफ अली खान की फिल्म बाजार से उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा है। रोहन का स्टूडेंट ऑफ द ईयर एक्ट्रेस तारा सुतारिया संग रिलेशनशिप में रह चुके हैं। अब एक्टर का एक नई एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है।
स्पॉर्टबॉय की खबर के अनुसार तारा से ब्रेकअप के बाद प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल संग एक्टर के अफेयर की चर्चा है। हाल ही में रोहन और सोनाली ने खास तरीके से वैलेंटाइन्स डे मनाया है। वह श्रीलंका के एक कसीनो ओनर की फर्माइश पर पहुंचे थे।कपल 14 फरवरी को खास कार्यक्रम का हिस्सा बने, इसके बाद कार्यक्रम में बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी भी पहुंची थी।
इस इवेंट में मीडिया को काफी दूर रखा गया था यही कारण है कि रोहन और सोनाली की कोई फोटो सामने नहीं आई है। दोनों के गुपचुप अफेयर की खबरें इन दिनों काफी चोरों पर हैं।
वहीं सोनाली से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। एक्ट्रेस ने कहा है कि वह रोहन से अब तक केवल 2, 3 बार मिली है। इससे पहले रोहन और तारा सुतारिया के अफेयर की खबरें भी काफी जोरों पर रही थीं, हालांकि ये अफेयर ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था।