लाइव न्यूज़ :

तमन्ना भाटिया के साथ डिजिटल डेब्यू करने जा रहे रितेश देशमुख, फिल्म 'प्लान ए प्लान बी' में आएंगे नजर

By अनिल शर्मा | Updated: August 17, 2021 16:43 IST

अभिनेता रितेश देशमुख ने इसकी सूचना सोशल मीडिया पर दी है। रितेश ने फिल्म की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "नेटफ्लिक्स के साथ अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर एक्साइटेड हूं।"

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म प्लान ए प्लान बी से डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं रितेश देशमुखरिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की कहानी रजत अरोड़ा ने लिखी हैफिल्म का निर्देशन शशांक घोष करेंगे

सिनेमाघरों के बंद होने से डिजिटल प्लेट फॉर्म का महत्व काफी बढ़ गया है। अब बड़े सितारों से लेकर निर्देशक तक डिजिटल पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराना चाहता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अभिनेता रितेश देशमुख भी जल्द डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं। वह तमन्ना भाटिया के साथ फिल्म प्लान ए प्लान बी में नजर आएंगे।

अभिनेता रितेश देशमुख ने इसकी सूचना सोशल मीडिया पर दी है। रितेश ने फिल्म की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "नेटफ्लिक्स के साथ अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर एक्साइटेड हूं।" वहीं नेटफ्लिक्स ने फिल्म की जानकारी देते हुए बताया है कि इसमें रितेश के साथ तमन्ना भाटिया, पूनम ढिल्लों व कुशा कपिला भी नज़र आएंगी। इस फिल्म को शशांक घोष डायरेक्ट करेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की कहानी रजत अरोड़ा ने लिखी है। इससे पहले रजत ने वन्स अपॉन टाइम इन मुंबई, डर्टी पिक्चर, किक और गब्बर इज बैक जैसी चर्चित फिल्मों की कहानी लिख चुके हैं। रजत की बतौर प्रोड्यूसर भी इस फिल्म से शुरुआत हो रही है। फिल्म के निर्देशक शशांक अभी कार्तिक आर्यन की फिल्म 'फ्रेडी' को भी डायरेक्ट कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले वीरे दी वेडिंग और खूबसूरत जैसी हिट फ़िल्में भी बनाई है।

टॅग्स :रितेश देशमुखतम्मना भाटियाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!