लाइव न्यूज़ :

रणबीर-आलिया का रिश्ता पक्का? ऋषि कपूर ने भट्ट परिवार को लेकर किया ये ट्वीट

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 23, 2018 08:46 IST

आलिया और रणबीर के लिंकअप की खबरें काफी दिनों से चर्चा में है। फिल्म राजी के प्रमोशन के दौरान आलिया की बातों से भी यही लगा था कि वह और रणबीर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Open in App

मुंबई, 23 मई: बॉलीवुड के वेटरन एक्टर ऋषि कपूर हमेशा ही अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। ट्विटर पर वह कभी फनी ट्वीट करके तो कभी अपना गुस्सा जाहिर करके, या फिर किसी का मजाक उड़ा कर। ऋषि कपूर को ये बात अच्छे से पता है कि सोशल मीडिया पर छाए रहने के लिए उन्हें इसे कैसे इस्तेमाल करना है। 

ऋषि कपूर फिर से एक बार अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मंगलवार को ऋषि कपूर ने एक ऐसा ट्वीट किया, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। ऋषि कपूर ने 'भट्ट परिवार' की तारीफ करते हुए एक ऐसा ट्वीट किया, जिसे ट्विटरबाजों ने फौरन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की उड़ रही अफवाहों से जोड़ दिया। कई यूजर्स ने तो यह तक कमेंट कर डाला कि आलिया-रणबीर के रिश्‍ते के लिए ऋषि कपूर का यह ट्वीट हामी है।  

ऋषि कपूर ने मंगलवार दोपहर को ट्वीट किया, 'मैं भट्ट परिवार के ज्‍यादातार हुनरमंद लोगों के साथ काम किया है. महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, रोबिन भट्ट, पूर्णिमा जी, सोनी भट्ट, पूजा भट्ट, इमरान हाशमी, आलिया भट्ट. आप सब का शुक्रिया।' जैसे ही ऋषि कपूर ये ट्वीट किया, इस पर कमेंटों की बौछार लग गई। 

जरा आप भी देखिए कुछ प्रतिक्रियाएं

बता दें कि आलिया और रणबीर के लिंकअप की खबरें काफी दिनों से चर्चा में है। फिल्म राजी के प्रमोशन के दौरान आलिया की बातों से भी यही लगा था कि वह और रणबीर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आलिया और रणबीर की अफेयर की खबरों का बाजार और भी तब गर्म हो गया जब सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में दोनों एक साथ पार्टी में एंट्री की थी।

फिल्म राजी के प्रमोशन के दौरान आलिया से जब पूछा गया कि आपके और रणबीर के अफेयर की चर्चा काफी हो रही है क्या ये सच है, तो आलिया का जवाब था- हम दोस्त से बढ़कर हैं,  हम को-ऐक्टर्स हैं। हम साथ में एक खूबसूरत फिल्म में काम भी कर रहे हैं जिसका नाम है ब्रह्मास्त्र है, जो अगले साल रिलीज होगी।' 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :ऋषि कपूररणबीर कपूरआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल