लाइव न्यूज़ :

अब ऋषि कपूर ने कहा- बॉलीवुड के ये चार एक्टर्स पिछले 25 सालों से कर रहे हैं फिल्म 'संजू' का प्रमोशन

By विवेक कुमार | Updated: June 30, 2018 14:54 IST

राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' 29 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई।

Open in App

मुंबई, 30 जून: 'संजू' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री की है। इस फिल्म को रणबीर के करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म समीक्षकों का कहना है कि इस फिल्म में रणबीर को देखकर ऐसा लग रहा मानों उन्होंने एक साथ 5 से 6 फिल्मी किरदारों की परफॉर्मेंस एक साथ दी हो। वहीं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर भी अपने बेटे की तारीफ सुनकर इन दिनों फूले नहीं समा रहे हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी है जिसने सनसनी मचा दी है।

ऋषि कपूर ने 90 के दशक की एक पुरानी तस्वीर को ट्वीट करके मजाकिया अंदाज में लिखा - 'इस फिल्म को ये 4 लोग कई साल से प्रमोट कर रहे हैं। 

इस फोटो में बॉलीवुड के चार दिगग्ज एक्टर्स साथ हैं इन  चारों ने अपने हाथ में पोस्टर पकड़े हुए हैं जिस पर लिखा है 'संजू'.. शेयर की हुई फोटो में जिन एक्टर्स की फोटो है वह अजय देवगन, सैफ अली खान, सलमान खान और अक्षय कुमार हैं।

इस प्लेकॉर्ड पर लिखा है संजू हम तुम्हारे साथ है। दरअसल, यह फोटो उस वक्त की है जब संजय दत्त को 1993 बम्बई ब्लॉस्ट में गिरफ्तार कर लिया गया था। बता दें कि इसके बाद संजय पर आर्म्स एक्ट के तहत पांच साल की सजा सुनाई गई थी।

संजय दत्त की निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव से भरी है जिसे राजकुमार हिरानी ने परदे पर उतारा है। राजकुमार हिरानी और संजय दत्त काफी करीबी दोस्त हैं और जेल में वह संजय दत्त से कई बार मिलने भी गए थे।

'संजू' फिल्म के प्रमोशन के दौरान राजुकमार हिरानी ने कहा था- 'संजू ने मुझे कई बाते बताई थी जिन्हें मैंने पर्दे पर उतारा है। इस फिल्म में लीड रोल में रणबीर कपूर हैं।'

टॅग्स :ऋषि कपूररणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीRamayana Film: रोंगटे खड़े कर देने वाली रणबीर कपूर की इस फिल्म की पहली झलक, मेकर्स ने कहा, 'रामायण हमारी संस्कृति और हमारी सच्चाई की कहानी' | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?