लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर की बीमारी को लेकर रणधीर कपूर ने दिया बयान, कहा- कोई कैसे कह सकता है कि उनके भाई को कैंसर है

By विवेक कुमार | Updated: October 4, 2018 11:45 IST

ऋषि कपूर के साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर भी हैं। बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी जल्द ही अमेरिका जाने वाली हैं।   

Open in App

मुंबई, 4 अक्टूबर: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने हाल ही अपने ट्विटर पेज से जानकारी देते हुए बताया था कि चार दशक से अधिक वक्त तक मनोरंजन उद्योग में लगातार काम में जुटे रहने के कारण ‘थकान’ हो जाती है जिसकी जांच कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुछ इलाज कराने के लिए वह अमेरिका जा रहे हैं जिसकी वजह से वह काम से कुछ समय के लिए अवकाश ले रहे हैं।

जिसके बाद ये अटकले तेज हो  गई कि उन्हें कोई गंभीर बीमारी है। ऐसी भी खबर है कि ऋषि कपूर थर्ड स्टेज कैंसर से पीड़ित हैं। हालांकि ऋषि कपूर के परिवार वालों ने इसे सिर्फ अफवाह बताया है। 

ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने ई टाइम्स से बात करते हुए कहा, 'अभी ऋषि के टेस्ट होने बाकी है। हमें नहीं पता कि ऋषि को क्या तकलीफ है और वह किस प्रकार की बीमारी से पीड़ित हैं। यहां तक कि ऋषि को भी नहीं पता कि उसे क्या हुआ है। अभी ऋषि के मेडिकल टेस्ट्स होने की प्रक्रिया भी शुरु नहीं हुई है। लोग कैसे यह अंदाजा लगा रहे हैं कि उसे अडवांस स्टेज का कैंसर हो चुका है। ऋषि को शांति से सारे टेस्ट्स कराने दीजिए और उसके बाद जो भी रिज़ल्ट आएगा हम जरूर सबको इसकी जानकारी देंगे।'

बता दें कि ऋषि कपूर के साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर भी हैं। बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी जल्द ही अमेरिका जाने वाली हैं।   

टॅग्स :ऋषि कपूररणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीRamayana Film: रोंगटे खड़े कर देने वाली रणबीर कपूर की इस फिल्म की पहली झलक, मेकर्स ने कहा, 'रामायण हमारी संस्कृति और हमारी सच्चाई की कहानी' | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल