केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ऋषि कपूर और रणबीर, लोगों से की अपील

By विवेक कुमार | Published: August 23, 2018 11:39 AM2018-08-23T11:39:12+5:302018-08-23T11:39:12+5:30

केरल बाढ़ पीड़ितों को अब तक ऋषि कपूर और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, जैकलिन फर्नांडिस और सुशांत सिंह राजपूत जैसे कई स्टार्स ने पैसे दान दिए हैं।

Rishi Kapoor and Ranbir Kapoor donate Kerala flood victims | केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ऋषि कपूर और रणबीर, लोगों से की अपील

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ऋषि कपूर और रणबीर, लोगों से की अपील

मुंबई, 23 अगस्त: इन दिनों केरल बाढ़  के प्रकोप से जूझ रहा है। भारी बारिश के चलते कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं इस आपदा की घड़ी में देशभर से अब तक कई लोग केरल के लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। जिनमें नेता, फ़िल्म स्टार्स और खिलाड़ी भी शामिल हैं। बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर और रणबीर कपूर ने बाढ़ पीड़ितों के लिए एक बड़ी रकम दी है। जिसकी जानकारी ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में दी है।

उन्होंने लिखा- 'एक अपील, केरल पीड़ितों को दान करके मदद करें, आज वह काफी परेशानी में हैं, हमें उन्हें बचाना होगा। रणबीर और मैंने तो दान कर दिया है और यह अब आप पर निर्भर हैं।'


बता दें कि केरल बाढ़ पीड़ितों को अब तक ऋषि कपूर और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, जैकलिन फर्नांडिस और सुशांत सिंह राजपूत जैसे कई स्टार्स ने दान किया है।     

बाढ़ पीड़ितों के लिए कुणाल कपूर ने 1।2 करोड़ रुपए जुटाए वहीं कुणाल ने अपने फैंस से ज्यादा से ज्यादा मदद करने के लिए अपील की है। वहीं सुशांत सिंह राजपूत ने 1 करोड़ रुपए डोनेट किए हैं। 

Web Title: Rishi Kapoor and Ranbir Kapoor donate Kerala flood victims

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे