लाइव न्यूज़ :

कुंभ में शाही स्नान का वीडियो शेयर कर ऋचा चड्ढा ने कहा- ये महामारी फैलाने वाला इवेंट है...

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 12, 2021 18:53 IST

हाल ही में ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक कुंभ का एक वीडियो शेयर किया और लिखा यह महामारी फैलाने वाला इवेंंट है । उसके बाद ट्वीटर पर कुछ लोग एक्ट्रेस के सपोर्ट में आ गए तो कुछ लोगों ने ऐसे किए कमेंट ।

Open in App
ठळक मुद्देहरिद्वार महाकुंभ को लेकर ऋचा ने किया ट्वीटएक्ट्रेस ने कहा- यह महामारी फैलाने वाला इवेंट हैट्रोलर ने कहा - आप रमजान में तो ऐसा नहीं कहती

मुंबई : देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर चल रही है औऱ भारत में नए मामलों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है । इश मामले में सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र का है । ऐसे में ऋचा चड्ढा ने एक ट्वीट किया । जिसके बाद उन्हें ट्वीटर पर ट्रोल किया जाने लगा ।

यह कार्यक्रम महामारी फैलाने वाला है- ऋचा

एक्ट्रेस ने कोरोना महामारी से संबंधित एक वीडियो शेयर कर संक्रमण फैलाने को लेकर चिंता जताई । ऋचा द्वारा शेयर किया गया वीडियो हरिद्वार महाकुंभ के दौरान का है । वीडियो में हजारों लोगों  शाही स्नान के लिए जुटे हुए हैं । इस क्लिप को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा , 'सबसे ज्यादा महामारी फैलाने वाला इवेंट ।' ऋचा के इस पोस्ट पर कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनका समर्थन भी कर रहे हैं । 

ट्रोलर ने कहा - रमजान में ऐसा क्यों नहीं कहती 

ऋचा के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, ' अगर यही सब रमजान में होता, तब आपकी हिम्मत नहीं होती ये ट्वीट करने की .' वहीं दूसरे यूजर ने ऋचा से सहमत होते हुए लिखा , 'बिना सोचे इन चीजों को तुरंत रोक देना चाहिए । यह सरकार के साथ लोगों को भी समझना चाहिए ।' 

 दरअसल कोरोना संक्रमण का आकड़ा देश में लगातार बढ़ता जा रहा है । आम व्यक्ति हो या कोई स्टार सभी इसकी चपेट में आ रहे हैं । ऐसे में सरकार लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील कर रही है । सुरक्षाकर्मियों द्वारा लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए सख्ती बरती जा रही है , नाइट लॉकडाउन तक लगाए गए हैं ।

टॅग्स :ऋचा चड्ढा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअपनी ही बच्ची की हत्या करना कोई सम्मान की बात नहीं, टेनिस खिलाड़ी हत्याकांड

बॉलीवुड चुस्कीऋचा चड्ढा और अली फजल ने दिखाई बेटी की पहली झलक, फोटो देख फैन्स ने लुटाया प्यार; देखें

बॉलीवुड चुस्कीRicha Chadha-Ali Fazal welcome baby girl: गुड्डू भइया पापा बने, मां बनीं ऋचा चड्ढा नन्ही परी का स्वागत, लिखा-परिवार बहुत खुश हैं...

बॉलीवुड चुस्कीRicha Chadha Pregnancy: जल्द पापा बनने वाले हैं अली फजल, इस अंदाज में दी ऋचा चड्ढा की प्रेगनेंसी की गुड न्यूज

बॉलीवुड चुस्कीHeeramandi First Look: तवायफों के बाजार में सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी के रानी लुक ने बरपाया कहर; भंसाली की 'हीरामंडी' का फर्स्ट लुक जारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?