लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस विशेष: बॉलीवुड की ये 5 फिल्में दिखाती हैं महिलाओं की देशभक्ति के रंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2020 08:19 IST

शाहरूख खान की चक दे इंडिया फिल्म को लोग आज भी देखकर देशभक्ति के रंग में रंग जाते हैं। साल 2007 में आई इस फिल्म में भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी को दिखाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देये फिल्में जगाएंगी देशभक्ति की भावनाहर साल देश में इस दिन को पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है।

भारत देश की गणतंत्रता को देशभर में पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ भारत तब तक पूरा नहीं था जब तक उसपर संविधान लागू नहीं हुआ। तीन साल बाद 1950 में 26 जनवरी को देश में संविधान लागू किया गया। इसीलिए हर साल देश में इस दिन को पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। देश की राजधानी दिल्ली में झांकिया निकाली जाती हैं और पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग जाता है। 

देश की आजादी में महिलाओं की भी उतनी ही भागीदारी है जितनी पुरुषों की। देश की महिलाओं ने अपने खून के कतरे को बहा कर देश को आजादी दिलायी है। गणतंत्र दिवस के इसी मौके पर आपको बताते हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में जो महिलाओं की देश के प्रति भक्ति को दिखाती हैं।  1. राजी

साल 2018 में आई फिल्म राजी को देखकर किसी के अंदर भी देशभक्ति की भावना जगा देगी। मेघना गुलजार की इस फिल्म में आलिया ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया जिसने अपनी जान जोखिम में डालकर, अपने परिवार को छोड़कर वो देश की सेवा के करती है। इस फिल्म का गाना और फिल्म की कहानी दोनों ने ही लोगों के दिलों में घर कर लिया। 

साल 2018 में आई फिल्म राजी को देखकर किसी के अंदर भी देशभक्ति की भावना जगा देगी। मेघना गुलजार की इस फिल्म में आलिया ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया जिसने अपनी जान जोखिम में डालकर, अपने परिवार को छोड़कर वो देश की सेवा के करती है। इस फिल्म का गाना और फिल्म की कहानी दोनों ने ही लोगों के दिलों में घर कर लिया। 

2. लक्ष्य

साल 2004 में आई फिल्म लक्ष्य भले ही बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित ना हुई हो मगर इस फिल्म को आज भी देशभक्ति फिल्मों की लिस्ट में गिना जाता है। ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा की इस फिल्म में प्रीति ने एक पत्रकार का किरदार निभाया है जो देश को बचाने के लिए जवानों संग मिलकर काम करती हैं। 

3. नीरजा

देश की वो बेटी जिसनें देश वासियों और देश की रक्षा के लिए खुद के प्राण गवां दिए। नीरजा बनोट पर बनी इस फिल्म में देशभक्ति की कई झलकियां दिखती हैं। सोनम कपूर ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया। फिल्म का वो सीन और भी भावुक कर जाता है जब सोनम को प्लेन में सभी यात्रियों को बचाने के लिए खुद की जान गवांनी पड़ती है।

4. चक दे इंडिया

शाहरूख खान की इस फिल्म को लोग आज भी देखकर देशभक्ति के रंग में रंग जाते हैं। साल 2007 में आई इस फिल्म में भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी को दिखाया गया है। कैसे महिला हॉकी टीम अपने देश के लिए खेलती है और ढेरों नाकामयाबी के बाद इंडिया की जीत होती है। 5. खेले हम जी जान से

साल 2010 में आई दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन की इस फिल्म में देश भक्ति के रंग देखने को मिलते हैं। कहानी 1930-34 के बीच क्रांतिकारी सूर्य सेन के नेतृत्व में हुए चटगांव विद्रोह पर आधारित है। इस विरोध में किसी तरह एक महिला शामिल होती है और महिला देश की आजादी में किस तरह किरदार निभाती है इसे दीपिका ने बखूबी निभाया है। 

टॅग्स :गणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोलड़बंद स्कूल नंबर-2 में मनाया गया वार्षिकोत्सव

भारतBeating Retreat: 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, जानें 'बीटिंग रीट्रीट' सेरेमनी के बारे में

भारतDelhi: बीटिंग रिट्रीट के फुल ड्रेस रिहर्सल आज, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से मनाही

नई रिलीज़म‍िस्‍टर ज‍िन्‍ना-अमर रहे..: बिहार के सुपौल जिले में एक सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक शिक्षक ने लगाए जिन्ना जिंदाबाद के नारे, गिरफ्तार

भारत77th Republic Day: अर्जुन टैंक से लेकर ब्रह्मोस मिसाइलों तक, भारत ने कर्तव्य पथ पर अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?