लाइव न्यूज़ :

TV पर डेब्यू करने जा रही हैं रेखा!, स्टार प्लस के इस सीरियल के प्रोमो में आईं नजर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 1, 2020 10:26 IST

एक्ट्रेस रेखा अब टीवी स्क्रीन पर डेब्यू करने जा रही हैं और सोशल मीडिया पर आए टीवी प्रोमो में एक्ट्रेस गाना गाते हुए नज़र आ रही हैं और शो के बारे में बता रही हैं। रेखा शो गुम है किसीके प्यार में में दिखाई देने वाली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड में एक से एक नायाब फिल्में देने वाली रेखा के लाखों चाहने वाले हैं।रेखा ने अपने करियर में हर तरह की फिल्में की हैं।

बॉलीवुड में एक से एक नायाब फिल्में देने वाली रेखा के लाखों चाहने वाले हैं। रेखा ने अपने करियर में हर तरह की फिल्में की हैं। अभी भी रेखा खूबसूरती और एक्टिंग में अच्छे अच्छों को मात देती हैं। खबर आ रही है कि बड़े पर्दे पर कई सालों तक हिट रहने के बाद अब रेखा टीवी स्क्रीन पर डेब्यू करने जा रही हैं। एक्ट्रेस का एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस गाना गाते हुए नज़र आ रही हैं।

हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस प्रोमो वीडियो में एक्ट्रेस स्टार प्लस के शो 'गुम है किसी के प्यार में' के एक प्रोमो में नजर आ रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस 'गुम है किसी के प्यार में' गाना गा रही हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस कहती नजर आ रही हैं कि यह उनके काफी दिल के काफी करीब हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक्ट्रेस इस शो के लिए नरेशन कर रही हैं और शो के बारे में बता रही हैं।

वीडियो में रेखा पहले गाना गाती हैं और फिर उसके बारे में  बताती हैं।  इतना ही नहीं रेखा शो के बारे में भी बताती नज आती हैं। रेखा कहती हैं कि लेकर कहती हैं कि यह विराट की प्रेम कहानी है, जो अपने फर्ज के रास्ते पर चलते चलते अपने प्यार की कुर्बानी दी थी और विराट आज भी प्यार के इंतजार में तड़प रहा है। 

दरअसल गुम है किसी के प्यार में स्टार प्लस का नया शो है जो सोमवार से शुरू हो रहा है। ये शो 8 बजे प्रसारित किया जाएगा। रेखा के इस वीडियो के सामने आने से फैंस को उम्मीद है इसी तरह से वह शो में भी अपना तड़का लगाएंगी। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि एक्ट्रेस शो में किसी भूमिका में नज़र आएंगी।

टॅग्स :रेखाबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?